श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”
संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी के साप्ताहिक स्तम्भ “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है “मनोज के दोहे…”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।
मनोज साहित्य # 111 – मनोज के दोहे… ☆
☆
1 नया साल
नया साल यह आ गया, लेकर खुशी अपार।
जन-मन हर्षित आज है, झूम उठा संसार।।
☆
2 नववर्ष
स्वागत है नव वर्ष का, देश हुआ खुशहाल।
विश्व जगत में अग्रणी, उन्नत-भारत-भाल।।
☆
3 शुभकामना
मोदी की शुभकामना, मिले सभी को मान।
देश तरक्की पर बढ़े, बने विश्व पहचान ।।
☆
4 दो हजार चौबीस
लेकर खुशियाँ आ रहा, दो हजार चौबीस ।
भूलो अब तेईस को, मिला राम आसीस।।
☆
5 अभिनंदन
अभिनंदन है आपका, नए वर्ष पर आज।
कार्य सभी संपन्न हों, बिगड़ें कभी न काज।।
☆
© मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”
संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002
मो 94258 62550
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈