श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है आपकी समसामयिक विषय पर एक भावप्रवण कविता “पहलगाम में फिर दिया…। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # 173 – पहलगाम में फिर दिया… ☆

पहलगाम में फिर दिया, आतंकी ने घाव।

भारत को स्वीकार यह, नर्किस्तानी ताव।।

 *

इजराइल के दृश्य को, उनने दिया उभार।

निर्दोषों का खून कर, पंगा लिया अपार।।

 *

भारत की जयघोष से, मोदी का फरमान।

घर के भेदी क्यों बचें, पहुँचे कब्रिस्तान।।

 *

बुलडोजर अवतार यह, नंदी का ही रूप।

शिव का अनुपम भक्त है, लगता बड़ा अनूप।।

 *

आतंकी के सामने, लड़ता सीना तान।

काशमीर में मुड़ गया, टूटेगा अभिमान।।

 *

धौंस सुना परमाणु का, डरा रहा बेकार।

अलग हुआ पर क्या किया, जनता का उद्धार।।

 *

बच्चों की मुख चूसनी, कब तक देगी स्वाद।

स्वप्न बहत्तर हूर का, कब्रिस्तानी खाद।।

भारत को सुन व्यर्थ ही, दिलवाता है ताव।

फिर से यदि हम ठान लें, गिन न सकेगा घाव।।

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

0 0 votes
Article Rating

Please share your Post !

Shares
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments