हेमन्त बावनकर

☆  हिन्दी के सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगों की डायरेक्टरी में ई-अभिव्यक्ती का चयन एवं अन्य विशिष्ट उपलब्धियां ☆ हेमन्त बावनकर ☆

प्रिय मित्रो,

सर्वप्रथम ई-अभिव्यक्ति के सभी एवं प्रबुद्ध लेखकगण तथा पाठकगण के आत्मीय स्नेह के लिए हृदय से आभार।

इस वर्ष अक्तूबर २०२५ में आपकी प्रिय वैबसाइट के सफलवर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं एवं १५ अगस्त २०२५ को ई-अभिव्यक्ति (मराठी) ने अपने सफल ५ वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। 

सितम्बर माह हम सब के लिए कई विशिष्ट उपलब्धियां ले कर आया है। मुझे इन उपलब्धियों को आपसे साझा करने में अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।

top hindi blogs

यह आप सभी के सतत प्रयासों एवं प्रबुद्ध लेखकगण एवं पाठकगण के आत्मीय स्नेह का ही परिणाम है कि आपकी प्रिय वेबसाइट को हिन्दी के सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगों की डायरेक्टरी के 15वे संस्करण में सम्मिलित किया गया है। इस Hindi Blog List में 80 ब्लॉग हैं। 

  • ई-अभिव्यक्ति (हिंदी) के संपादक एवं भोपाल के साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव जी को उनके बहुमूल्य साहित्यिक योगदान के लिए निर्मला साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • ई-अभिव्यक्ति (मराठी) की संपादिका सुश्री मंजुषा सुनीत मुळे जी को स्टेट बँक पेन्शनर्स असोसिएशन, मुंबई सर्कल (महाराष्ट्र व गोवा) द्वारा आयोजित लेख स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सरल काव्यांजलि साहित्यिक संस्था, उज्जैन,(म.प्र.) द्वारा राष्ट्रकवि श्रीकृष्ण ‘सरल’ स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।   

इन पंक्तियों के लिखे जाते तक 30,330+ रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं एवं 694635 से अधिक विजिटर्स आपकी प्रिय वैबसाइट https://www.e-abhivyakti.com पर विजिट कर चुके हैं।

इन सभी उपलब्धियों से ई-अभिव्यक्ति परिवार गौरवान्वित अनुभव करता है। आप सभी का यह अपूर्व आत्मीय स्नेह एवं प्रतिसाद इसी प्रकार हमें मिलता रहेगा। 

आपसे सस्नेह विनम्र अनुरोध है कि आप ई-अभिव्यक्ति में प्रकाशित साहित्य को आत्मसात करें एवं अपने मित्रों से सोशल मीडिया पर साझा करें। 

आपके विचारों एवं सुझावों की हमें प्रतीक्षा रहेगी।

एक बार पुनः आप सभी का हृदय से आभार ।

सस्नेह

हेमन्त बावनकर

पुणे (महाराष्ट्र)   

19 सितम्बर २०२५  

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

10 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
जगत सिंह बिष्ट
0

👏👏👏👏
साधुवाद!
👏👏👏👏

Sadanand Ambekar
0

आत्मीय संपादक, ई-अभिव्यक्ति
सादर वंदन 🙏

हमारे लोकप्रिय ब्लॉग की वर्षगांठ पर एवं इसकी उपलब्धियों और संबध्द प्रबुद्धजनों के सम्मान की सूचना के समाचार पढ़कर मन हर्षोल्लास से भर गया।

 इस के साथ ही आत्मिक गौरव की अनुभूति हुई कि हम एक अत्यंत ही उत्कृष्ट एवं स्तरीय लेखन मंच से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर आपका आभार व्यक्त करने के साथ ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमारा यह सरस लेखन मंच अपनी स्वर्ण जयंती तक पहुंचे और इसका विस्तार यूं ही होता रहे।

 आपके संपादक मंडल व लेखकों-साहित्य सृजेताओं को शुभकामनाएं एवं अनेक अभिवादन प्रेषित हैं। 💐💐

Chhaya saxena
0

हार्दिक बधाई👏👏👏👏👏👏👏

Kundan Singh Parihar
0

हार्दिक बधाई, बावनकर जी।

संजय भारद्वाज
0

बड़ी उपलब्धि। आपका समर्पण, परिश्रम और सातत्य इसके मूल में है। चरैवेति चरैवेति… हार्दिक बधाई स्वीकार करें।

Shyam Khaparde
0

बहुत बहुत शुभकामनाएं , बधाई हो

Leena kulkarni
0

हार्दिक बधाई

मनोज कुमार शुक्ल मनोज
0

बधाई हो

Dr Bhavna Shukla
0

वाह हार्दिक बधाई

सत्येंद्र सिंह
0

बहुत सुंदर। बहुत बहुत बधाई बावनकर जी। आपके सद्प्रयासों का ही यह सुपरिणाम है।