ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ?
☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (31 अगस्त से 6 सितंबर 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆
जय श्री राम। अगर आप श्री राम जी के भक्त हैं और उनकी कृपा आपको मिल रही है तो श्री हनुमान जी की कृपा आपको स्वयं ही प्राप्त हो जाएगी। जिस व्यक्ति पर श्री हनुमान जी की कृपा होती है उसको कोई भी व्यक्ति, विपत्ति, संकट पीड़ा, व्याधि आदि सता नहीं सकता है। हम सभी श्री हनुमान जी से अष्ट सिद्धि और नव निधि के अलावा मोक्ष भी प्राप्त कर सकते हैं। श्री हनुमान जी की सेवा करके हम सभी प्रकार के सुख अर्थात आंतरिक और बाह्य दोनों प्रकार के सुख प्राप्त कर सकते हैं। श्री हनुमान जी की कृपा पाने के लिए सबसे अच्छी पुस्तक श्री हनुमान चालीसा है और श्री हनुमान चालीसा की आज की चौपाई है –
और देवता चित्त न धरई |
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ||
इस चौपाई के संपुट पाठ करने से सभी प्रकार के संकट स्वयं ही दूर हो जाएंगे। इस प्रकार श्री हनुमान जी के कृपा से आपके सभी संकट दूर हो जाएंगे। अतः किसी और देवता की आराधना करने की आपको आवश्यकता नहीं रहेगी।
“नासे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
अब मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको इस सप्ताह अर्थात 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा। परंतु राशिफल के पहले मैं आपको इस सप्ताह में ग्रहों के गोचर के बारे में पूरी जानकारी दूंगा। इस सप्ताह सूर्य और बुध सिंह राशि में, मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, शनि वक्री होकर मीन राशि में तथा राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
शुक्र प्रारंभ में कन्या राशि में रहेंगे तथा 1 तारीख के 4:55 रात अंत से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। आइये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।
मेष राशि
यह सप्ताह आपके संतान के लिए काफी अच्छा रहेगा। उनको सफलताएं प्राप्त होंगी। संतान का बहुत अच्छा सहयोग भी आपको प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। उनको परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। आपकी प्रतिष्ठा उत्तम रहेगी। माता जी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। विवाह के बहुत अच्छे प्रस्ताव आएंगे। नए-नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। पुराने प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ दे सकता है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव होगा। इस सप्ताह आपके लिए एक और दो सितंबर अच्छे परिणाम दायक हैं। तीन और चार सितंबर को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। 31 अगस्त को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
वृष राशि
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि की उम्मीद की जा सकती है। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। धन आने के मार्ग में कुछ बाधा हैं। भाग्य से सामान्य मदद मिलेगी। विशेष मदद की उम्मीद ना करें। अपने कर्मों पर विश्वास करें। आपके संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 सितंबर सफलता दायक है। एक और दो सितंबर को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह भी आपके पास धन आने की उम्मीद है। यह सप्ताह आपके भाई बहनों के लिए काफी अच्छा रहेगा। उनको तरक्की मिल सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। संतान के सुख में वृद्धि होगी। भाग्य से इस सप्ताह आप कोई भी उम्मीद ना करें। आपको अपने कर्मों पर विश्वास करना चाहिए। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 31 अगस्त और 5 तथा 6 सितंबर विभिन्न प्रकार के कार्यों में सफलता दिलाने वाले हैं। तीन और चार सितंबर को आपको थोड़ा सावधान रहकर अपने कार्यों को होशियारी के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
कर्क राशि
इस सप्ताह आपको धन और प्रतिष्ठा दोनों मिल सकती है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे अर्थात जैसे पहले थे वैसे ही रहेंगे। कर्मचारी और अधिकारियों को सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। भाग्य से सामान्य मदद प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए एक और दो सितंबर उपयोगी हैं। पांच और छह सितंबर को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास उच्च कोटि का रहेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध नरम और गरम रहेंगे। कचहरी के कार्यों में सावधान रहकर कार्य करें। आपके माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से उपयोगी है। धन लाभ में कमी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार तारीख विशेष रूप से लाभदायक है। 31 अगस्त को आपको सचेत रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि
कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर और धन खर्च करने पर सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके पास धन आने की अच्छी संभावना है। धन प्राप्ति का पूर्ण प्रयास करें। अधिकारी और कर्मचारियों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहकर करके कार्य करना चाहिए। आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ भी संबंध ठीक रहेंगे। दुर्घटनाओं से सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए 31 अगस्त तथा 5 और 6 सितंबर फलदायक है। एक और दो सितंबर को आपको सचेत रहना चाहिए। तीन और चार सितंबर को आपको भाग्य से विशेष मदद प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
तुला राशि
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। धन प्राप्त करने का पूर्ण प्रयास करें। अधिकारीयों और कर्मचारियों के लिए भी यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। भाग्य के स्थान पर इस सप्ताह आप अपने कर्म पर विश्वास करें। आपको अपने संतान से इस सप्ताह सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छात्रों के पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए एक और दो सितंबर अनुकूल है। 31 अगस्त, तीन और 9 सितंबर को आपको होशियारी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
वृश्चिक राशि
कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। । पूर्ण प्रयास करने पड़ेंगे। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। कार्यालय में उनको सम्मान प्राप्त होगा। पिछले सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी भाग्य आपकी मदद करेगा। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। अगर खराब है तो उनमें सुधार आएगा। आपको अपने संतान से इस सप्ताह कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार सितंबर परिणाम दायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपको भाग्य से भरपूर मदद मिलेगी। आपके कई कार्य आपके थोड़े से प्रयास से ही पूर्ण हो जाएंगे। धन आने का अच्छा योग है। धन प्राप्ति हेतु पूर्ण प्रयास करें। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से ठीक रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 31 अगस्त तथा 5 और 6 सितंबर लाभप्रद हैं। तीन और चार सितंबर को आपको सावधानी पूर्वक अपने कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
मकर राशि
यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अच्छा है। अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। उनको सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं। भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है। आप अपने शत्रुओं को थोड़े से प्रयास से परास्त कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाई बहनों के साथ भी संबंध पहले जैसे ही रहेंगे। गलत रास्ते से धन आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए एक और दो सितंबर कार्यों को करने के लिए उचित है। तीन और चार सितंबर को आपके संतान को लाभ हो सकता है। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पांच और छह सितंबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
कुंभ राशि
यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए काफी अच्छा रहेगा। उनको सफलताएं प्राप्त होगी। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। उनके व्यापार में उन्नति होगी। धन भी प्राप्त होगा। भाग्य आपका साथ देगा। आप जितना कार्य करेंगे उससे बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कर्मचारियों अधिकारियों के लिए सप्ताह सामान्य है। तीन और चार सितंबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। तीन और चार सितंबर को ही आपको प्रतिष्ठा मिल सकती है। अधिकारी और कर्मचारियों को तीन और चार सितंबर को थोड़ा सावधान रहकर अपने मनोस्थिति को ठीक रखना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मीन राशि
इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। आपकी संतान के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। छात्रों को इस सप्ताह परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है। दुर्घटनाओं में आपको कष्ट नहीं होगा। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को इस सप्ताह सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। इस सप्ताह 31 अगस्त और पांच तथा 6 सितंबर आपके लिए प्रभावशाली है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।
राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)
निवेदक:-
ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल
संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश
मो – 8959594400
ईमेल – aasra.jyotish@gmail.com
यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष
≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





