ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ?
☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (9 फरवरी से 15 फरवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆
जय श्री राम। जगद्गुरु शंकराचार्य जी द्वारा रचित एक श्लोक है –
भज गोविन्दं भज गोविन्दं, गोविन्दं भज मूढमते।
सम्प्राप्ते सन्निहिते काले, न हि न हि रक्षति डुकृञ् करणे॥
इस श्लोक का अर्थ है
हे मूढ़ बुद्धि! गोविन्द (ईश्वर) का भजन करो। अंत समय आने पर व्याकरण या विद्या काम नहीं आती।
संकट आने पर हम सभी ईश्वर का भजन करते हैं और मैं पंडित अनिल पाण्डेय आज आपको यह बताऊंगा कि इस सप्ताह अर्थात 9 फरवरी से 15 फरवरी के बीच में आपका कब कब अच्छा समय है और कब थोड़ा कम अच्छा समय।
इस सप्ताह मंगल मकर राशि में, बुध और शुक्र कुंभ राशि में, वक्री गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य प्रारंभ में मकर राशि में रहेगा तथा 13 तारीख के 8:36 दिन से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।
आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।
मेष राशि
इस सप्ताह कार्यालय में आप पूर्णतया सफल हो सकते हैं। आपको अपने सबसे बड़े अधिकारी से समन्वय करना पड़ेगा। धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों से संबंध नरम-गरम रहेंगे। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी को थोड़ा सा मानसिक क्लेश हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 फरवरी कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 10,11 और 12 फरवरी को आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है या कोई यात्रा भी हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
वृष राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आएगा परंतु उसकी मात्रा थोड़ी कम हो सकती है। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। आपको चाहिए कि आप अपने अधिकारियों से प्रतिवाद ना करें। 10, 11 और 12 तारीख को आपके जीवन साथी को थोड़ा कष्ट हो सकता है। इन्हीं तरीकों में आपको अपने व्यापार के प्रति भी आप सावधान रहना चाहिए। सतर्कता पूर्वक कार्य करने पर कचहरी के कार्यों में सफलता की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए पूरे सप्ताह सतर्कता पूर्वक कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा जीवनसाथी और माता-पिता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहने की संभावना है। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। दुर्घटनाओं के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है। 10,11 और 12 तारीख को आपको शत्रुओं के को परास्त करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
कर्क राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। वकील की सलाह माननी चाहिए। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतानों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। 9 और 15 फरवरी कार्यों को करने के लिए मददगार है। 12, 13 और 14 तारीख को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
सिंह राशि
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों को भी बढ़ाने के लिए यह सप्ताह ठीक है। इस सप्ताह आप थोड़े से प्रयास से ही अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। धन आने की उम्मीद है परंतु धन गलत रास्ते से आएगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर के बाद से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए थोड़ा ठीक है। 10,11 और 12 तारीख की दोपहर तक आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इन्हीं तारीखों को आपका मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। इस सप्ताह 15 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी का दर्शन करें और उनके सामने बैठकर हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि
यह सप्ताह आपके संतान के लिए अच्छा हो सकता है। परीक्षार्थियों का रिजल्ट भी अच्छा आएगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे। भाग्य का साथ मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर के बाद से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। 10, 11 और 12 तारीख को आपके भाई बहनों को कुछ कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
तुला राशि
इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। भाग्य भी आपका साथ देगा। संतान से आपके सहयोग मिल सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने अधिकारी से व्यर्थ वार्तालाप नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। 10, 11 और 12 तारीख को आपके पास धन आने की संभावना है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
वृश्चिक राशि
अगर आप व्यापारी हैं तो इस सप्ताह आपके व्यापार में लाभ की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक है परंतु आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। अगर आप सामाजिक कार्यकर्ता हैं तो आपके लिए यह सप्ताह ठीक है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रह सकता है। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। भाग्य थोड़ा साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है। धन उचित मात्रा में आएगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ होगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपके लिए यह सप्ताह सामान्य है। सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी यह सप्ताह सामान्य रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रहेंगे। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 12, 13 और 14 तारीख कार्यों को करने हेतु फल दायक है। 10,11 और 12 तारीख को आपको कचहरी के कार्यों में सतर्कता पूर्वक कार्य कर सफलता प्राप्त करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए की आप काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
मकर राशि
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। व्यापार में लाभ होने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सावधान रहने का है। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। धन आने की पूरी संभावना है। अगर आप पेट के रोगी हैं तो उसमें आपको इस सप्ताह आराम मिलेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने कार्यों को 9 और 15 तारीख को करने का प्रयास करें। कार्यों में अवश्य सफलता प्राप्त होगी। आपको 12 तारीख की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख को सजग रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कुंभ राशि
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। व्यापार में उनको लाभ होगा। कचहरी के कार्यों में भी सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहना चाहिए, विशेष रूप से 10, 11 और 12 तारीख को। जनप्रतिनिधियों को 10,11 और 12 तारीख को प्रतिष्ठा मिल सकती है। इस सप्ताह आप सबके लिए 15 तारीख को विशेष रूप से सजग रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
मीन राशि
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह धन प्राप्त होने की उम्मीद है। परंतु उन लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सावधान भी रहना चाहिए। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह प्रतिष्ठा दायक है। इस सप्ताह आप लोगों को भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी। आपको अपने सभी कार्य अपने बल पर करने पड़ेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 12 तारीख की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने हेतु लाभप्रद है। 9 तारीख को आपको होशियार रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।
राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)
निवेदक:-
ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल
संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश
मो – 8959594400
ईमेल – aasra.jyotish@gmail.com
यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





