ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (24 नवंबर से 30 नवंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। मेरा कहना है:-

परेशानियां कितनी भी बड़ी हों,

हम साथ हैं तो निपट लेंगे,

समय का इंतजार करेंगे

और खुद की हिम्मत बढ़ायेंगे

ठीक समय आते ही

 दो-दो हाथ करेंगे उससे

और जीत को झटक लेंगे

अतः आपको परेशानियों से कभी भी घबराना नहीं चाहिए। सिर्फ अच्छे समय का इंतजार करना चाहिए। आज मैं आपको 24 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक के सप्ताह के आपके अच्छे और बुरे समय के बारे में बताऊंगा।

इस सप्ताह सूर्य, और मंगल वृश्चिक राशि में, वक्री गुरु कर्क राशि में वक्री बुध तुला राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा शुक्र 26 नवंबर के 11:14 दिन तक तुला राशि में रहेगा और उसके उपरांत वृश्चिक राशि में गमन करेगा। शनि 28 तारीख के 8:18 रात तक मीन राशि में वक्री रहेगा उसके उपरांत मीन राशि में ही मार्गी हो जाएगा।

आईए अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

आपके परिवार में आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहेगा। सामान्य धन लाभ होने की उम्मीद की जा सकती है। भाग्य भाव पर केतु की दृष्टि है, जिसके कारण भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। परंतु मुख्य रूप से आपको अपने परिश्रम पर भरोसा करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको शेयर और लॉटरी में अपना धन नहीं लगना चाहिए। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में आपकी गति ठीक-ठाक रहेगी। धन लाभ में वृद्धि हो सकती है। कचहरी के कार्यों में आपको इस सप्ताह कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए। दुर्घटनाओं से आपको डरने की आवश्यकता नहीं है। अगर कोई दुर्घटना होती भी है तो आपको चोट नहीं लगेगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। 30 नवंबर को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी प्लानिंग कर लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को श्वेत वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

अविवाहित जातियों के लिए जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके जीवनसाथी के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम रहेगा। सप्तम भाव में मंगल अपनी ही राशि में है और उसकी दृष्टि दशम लग्न और द्वितीय भाव पर है। परंतु उसकी दृष्टि इन भावों पर अच्छी नहीं है। अतः अगर आप अधिकारी या कर्मचारी तो आपको अपने साथियों से सतर्क रहना चाहिए। आपको कार्यालय में बड़ी सावधानी के साथ कार्य करना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। प्रेम संबंधों में वृद्धि संभव है। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह 27, 28 और 29 नवंबर को आप अपने कार्यों में सफल रहेंगे। 24 नवंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

यह सप्ताह शत्रुओं को पराजित करने के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सभी शत्रुओं को थोड़ा सा प्रयास कर के परास्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको स्त्री शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। भाग्य पर आपको भरोसा नहीं करना चाहिए। आपको अपने परिश्रम पर ही ऐतबार करना चाहिए। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। धन आने की उम्मीद की जा सकती है। परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार सामान्य ढंग से चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 30 नवंबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 25 और 26 नवंबर को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करना चाहिए और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

गुरु और चंद्र का योग इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में गजकेसरी योग बन रहा है। इसके कारण वैवाहिक संबंधों में तथा प्रेम संबंधों में प्रगति होगी। भाग्य से आपको सामान्य लाभ मिल सकता है। छात्र इस सप्ताह परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। आपकी संतान को लाभ होगा। संतान का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। धन के आने की मात्रा में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दोनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाइयों के साथ संबंधों में थोड़ी दूरी आ सकती है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आप कुछ प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपको शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। गलत रास्ते से धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 27, 28 और 29 तारीख कार्यों को करने के लिए फल दायक है। सप्ताह के बाकी दोनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा। व्यापार में लाभ होने की उम्मीद है। आपके परिवार में सभी का स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा। इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। भाग्य से थोड़ी बहुत उम्मीद की जा सकती है। आपको अपनी संतान का सहयोग मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 30 तारीख कार्यों को करने हेतु उत्तम है। 27, 28 और 29 तारीख को आपको कार्यों को सावधानी पूर्वक करना चाहिए। असफलताओं से आपको कष्ट नहीं होना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

सूर्य और मंगल का सयोंग आपके धन भाव में हो रहा है। जिसके कारण इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। गुरु और चंद्र का सयोंग आपके राज्य भाव और चतुर्थ भाव में हो रहा है। इसके कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यालय में आपको अपने सहयोगियों का समर्थन प्राप्त होगा। कार्यालय में भी आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। आपको थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। आपके संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। छात्रों को परीक्षा में मुश्किल से सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम दायक है। 30 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका राशीश मंगल आपके राशि में ही स्थित है। उसको ग्रहों के राजा सूर्य का भी साथ मिला हुआ है। इसके कारण इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत उत्तम रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपका क्रोध में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। किसी भी कार्य को करने के लिए आप किसी से भी नहीं दबंगे। इस सप्ताह आपके पास विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। इसके अलावा नए संबंध भी बन सकते हैं। आपके जीवनसाथी और पिताजी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। भाग्य से थोड़ी बहुत सहायता मिल सकती है। आपकी संतान से आपको बहुत मामूली सहयोग प्राप्त होगा। आपकी प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इसके अलावा आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 27, 28 और 29 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अच्छा है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में वक्री गुरु अष्टम भाव में विराजमान हैं। इसके कारण आपके साथ छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो सकती है। केतु के भाग्य भाव में होने के कारण आपको भाग्य से कोई नुकसान नहीं होगा। आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में आपको इस सप्ताह किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रह पाएंगे। आपकी प्रतिष्ठा सामान्य रहेगी। खर्चो पर कंट्रोल रहेगा। कचहरी के कार्यों में आप सफल होंगे। अगर आपका कोई मुकदमा कचहरी में पेंडिंग है तो उसको निपटने का प्रयास इसी सप्ताह में करें। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 30 तारीख कार्यों को करने के लिए सफलता दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। गजकेसरी योग के कारण इस सप्ताह आपका अपने जीवनसाथी के साथ संबंध अति उत्तम उत्तम रहेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं और पुराने प्रेम संबंधों में स्थिति ठीक हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। आपका आपके जीवनसाथी का और माता-पिता जी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके जीवन साथी के पेट में कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उचित है। 24 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी है तो इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में सहकर्मियों से और अपने बॉस से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपका अगर स्थानांतरण होता है तो किसी अच्छे स्थान पर होगा। अगर प्रमोशन ड्यू है तो वह भी हो सकता है। अगर आप व्यवसायी हैं और आपका किसी कार्यालय में कार्य लंबित है तो उसके भी होने की संभावना अत्यधिक है। भाग्य से कोई विशेष लाभ नहीं मिल पाएगा। मगर भाग्य से आपको कोई नुकसान भी नहीं होने वाला है। आपके पेट में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। पेट की तकलीफ से सावधान रहें और समय-समय पर अपने शरीर का चेकअप करवाते रहे। इस सप्ताह आपके लिए 27, 28 और 29 तारीख कार्यों को करवाने के लिए और करने के लिए फलदायक है। 25 और 26 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके भाग्य में उछाल आने वाला है। आपके कई लंबित कार्य भाग्य के सहारे संपन्न हो जाएंगे। परंतु आपको शेयर और लॉटरी में धन लगाने से परहेज करना चाहिए। दुर्घटनाओं से बचने का आपको निरंतर उपाय करते रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध कम ठीक रहेंगे। आपके कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 30 नवंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। 27, 28 और 29 नवंबर को आपके कार्यों को सावधान रहकर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments