☆ सूचनाएँ/Information ☆
(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)
☆ अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच द्वारा प्रदान किए जाने वाले 2025 के पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित ☆
अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच द्वारा प्रदान किए जाने वाले 2025 के पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित हैं।
पुरस्कार
****
1) माँ सुरतवन्ती वर्मा समाज सेवा पुरस्कार ।इस पुरस्कार के लिए समाज सेवा हेतु किए हुए कार्यों का ब्यौरा भेजें।
2) हेमंत स्मृति कविता सम्मान
इस पुरस्कार के लिए काव्य की किसी भी विधा की 10 रचनाएं भेजें। कृपया पौराणिक विषयों की रचनाएं न भेजें।
3) राधा अवधेश स्मृति कथा सम्मान के लिए 5 कहानी परिचय सहित भेजें ।
4) पुष्पा विश्वनाथ मेहता स्मृति कथा सम्मान के लिए पांच कहानी परिचय सहित भेजें
5) गोविंद आर्य “निशात” स्मृति गजल सम्मान के लिए 10 गजल परिचय सहित भेजें
6) डॉ शिव शरण द्विवेदी स्मृति काव्य शिरोमणि सम्मान के लिए 10 गीत या 10 छंदबद्ध कविता परिचय सहित भेजें।
7) पूजा स्मृति कविता सम्मान हेतु मुक्त छंद में लिखी 10 कविताएं परिचय सहित भेजें।
8) ‘उदार‘ साहित्य साधक सम्मान जो नाटक विधा के लिए है। कृपया नाटक के कुछ अंश परिचय सहित भेजें।
9)’ नंदन-नंदिनी ‘ स्मृति साहित्य साधक सम्मान (उपन्यास) कृपया सम्मान हेतु उपन्यास के कुछ अंश परिचय सहित भेजें।
10)’ललिता-जयन्ती ‘ स्मृति साहित्य साधक सम्मान (व्यंग्य) कृपया सम्मान हेतु 5 व्यंग्य, परिचय सहित भेजें।
11) डॉक्टर संजीव कुमार काव्य रत्न पुरस्कार हेतु मुक्त छंद की 10 कविताएं परिचय सहित भेजें।
12) पांखुरी सक्सेना लांबा स्मृति लघुकथा सम्मान। पुरस्कार हेतु 10 लघुकथाएं परिचय सहित भेजें।
सभी पुरस्कारों की केटेगरी एक है (अर्थात सभी पुरस्कारों में पुरस्कार राशि, स्मृति चिन्ह और शॉल प्रदान किया जाता है)
नियम
**
1 )प्रविष्टियों के लिए पुस्तक नहीं बल्कि अपनी रचनाएं और परिचय 9769023188 नंबर पर व्हाट्सएप करें।
2) रचनाएं 2024 और 2025 में प्रकाशित पुस्तकों में से ही भेजें।
जिस पुरस्कार के लिए आप रचना भेज रहे हैं उस पुरस्कार का नाम भी लिखें।
3) आप केवल एक ही पुरस्कार के लिए प्रविष्टि भेज सकते हैं।
4) रचनाएं भेजने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2025 है । उसके बाद आई हुई रचनाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।
3) एक बार पुरस्कृत हो जाने के बाद कृपया अगले 3 वर्ष तक किसी भी पुरस्कार के लिए प्रविष्टि न भेजें।
4) पुरस्कार के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया फोन न करें। केवल मैसेज ही भेजें । श्रीमती सन्तोष श्रीवास्तव मो 9769023188 पर।
पुरस्कारों की घोषणा दिसंबर 2025 को की जाएगी। निर्णायकों का निर्णय अंतिम होगा तथा संस्था द्वारा मान्य होगा।
पुरस्कार फरवरी 2026 में अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच द्वारा भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किये जाएंगे।
पुरस्कार ग्रहण करने के लिए कृपया स्वयं आएं। डाक से पुरस्कार भेजने की व्यवस्था नहीं है।
****
साभार – श्रीमती संतोष श्रीवास्तव
संस्थापक अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच
1 सितंबर 2025
≈ श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





