☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

☆ ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ लघुकथा लेखन सर्टिफिकेट से सम्मानित – अभिनंदन ☆

भोपाल, 20 जून, 2024: ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ को रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, मानविकी एवं उदार कला संकाय, प्रवासी भारतीय साहित्य एवं संस्कृति शोध केंद्र द्वारा आयोजित लघुकथा लेखन कौशल, सर्टिफिकेट कोर्स त्रैमासिक पाठ्यक्रम (01.11.2023-30.01.2024) पूर्ण करने के उपरांत यह लघुकथा लेखन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

यह सर्टिफिकेट उन्हें भोपाल में आयोजित केरबींद्रनाथ टैगोर दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। श्री क्षत्रिय ने वर्ष 2024 की परीक्षा 91% अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।
दीक्षांत समारोह का आयोजन रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की कथा भवन में किया गया था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल उपकुलपति डॉक्टर संगीता जौहरी, मानविकी की सभापति रुचि मिश्रा तिवारी, कोर्स के प्रवक्ता डॉक्टर अशोक भाटिया, कोर्स की कोऑर्डिनेटर कांता राय, आई सेक्ट प्रभारी सहित पूरी टीम उपस्थित थी। समारोह में भारत भर से पधारे हुए विद्यार्थी भी शामिल हुए।

यह उल्लेखनीय है कि रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भारत का एकमात्र विश्वविद्यालय है जिसने लघुकथा लेखन में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है।
ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ के बारे में:

ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ एक हिंदी लेखक, बाल साहित्यकार और उपन्यासकार हैं। वे रतनगढ़, नीमच, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी रचनाओं के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिनमें बाल साहित्यकार मास्टर श्री गेंदालाल जायसवाल बाल साहित्यकार सम्मान 2024, नेपाल-भारत साहित्य सेतु सम्मान-2018, नेपाल-भारत अंतरराष्ट्रीय रत्न सम्मान-2018 (बीरगंज नेपाल) और विशिष्ट प्रतिभा सम्मान 2019 शामिल हैं।

यह सम्मान ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और उनके साहित्यिक क्षेत्र में किए गए योगदान को दर्शाता है।

💐 ई- अभिव्यक्ति परिवार की ओर से श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ जी को इस विशिष्ट उप्लब्धि के लिए हार्दिक बधाई 💐

≈ श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments