☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

☆ कला, साहित्य और संस्कृति की शाश्वत शक्ति का उत्सव — “भाषा एंड बियॉन्ड 3.0” ☆ प्रस्तुति – साभार – सुश्री नीलम सक्सेना ☆

पुणे, यशदा परिसर:

लिटरेरी वॉरियर ग्रुप (LWG) द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित साहित्यिक महोत्सव “भाषा एंड बियॉन्ड 3.0” का भव्य आयोजन महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में हुआ। यह दो दिवसीय उत्सव कला, साहित्य और संस्कृति की शाश्वत शक्ति का अद्भुत संगम रहा।

लिटरेरी वॉरियर ग्रुप (LWG) की स्थापना वर्ष 2011 में इस उद्देश्य से की गई थी कि रचनात्मकता की लौ को जीवित रखा जाए और लेखकों, कवियों, कथाकारों व कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान किया जा सके। संख्या से अधिक गुणवत्ता पर ध्यान देने वाले इस समूह ने समय के साथ देश-विदेश की सीमाएँ पार कीं और आज यह 2,96,000 से अधिक सक्रिय सदस्यों का सशक्त परिवार बन चुका है।

लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और पिछले वर्ष CME, पुणे में सफल आयोजनों के बाद, इस वर्ष भाषा एंड बियॉन्ड 3.0 का आयोजन यशदा, पुणे में किया गया।

उद्घाटन समारोह

उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे —

  • श्री निरंजन कुमार सुधांशु, डीजी, यशदा
  • डॉ. सुजाता जाधव, हेड – लाइब्रेरीज़ एवं डॉक्यूमेंटेशन सेंटर, NCPA
  • साहित्य और रेडियो जगत के सुप्रसिद्ध रचनाकार सुनील देवधर

पहले दिन के मुख्य आकर्षण

पहले दिन का प्रमुख आकर्षण रहा वरिष्ठ अभिनेता व निर्देशक अमोल पालेकर एवं संध्या गोखले द्वारा उनकी चर्चित पुस्तक “Viewfinder” पर संवाद सत्र, जिसकी सूत्रधार थीं लेखिका नीलम सक्सेना। इस संवाद में अमोल पालेकर जी ने अपने जीवन के अनछुए प्रसंगों, कला और सिनेमा पर अपने गहन विचार साझा किए। यह कार्यक्रम पेज टू स्टेज, NCPA, मुंबई और लिटरेरी वारियर ग्रुप का संयुक्त आयोजन था। NCPA, मुंबई का यह सहयोग श्री एनसीपीए के अध्यक्ष – ख़ुशरू सुंतूक के सौजन्य से संभव हुआ। NCPA की तरफ से डॉ सुजाता जाधव, कोऑर्डिनेटर “पेज टू स्टेज” मौजूद थीं|

पहले दिन “पठन से सृजनशीलता का विकास” विषय पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई। इस चर्चा में डॉ. पद्मजा अय्यंगर-पैडी, हेमा रवि, मधुमिता भट्टाचार्य और ऊर्णा बोस पैनलिस्ट के रूप में शामिल थीं। इस सत्र का संचालन डॉ. कोयल विश्वास ने किया।

पहले दिन पुस्तकों का लोकार्पण हुआ जिसमें LWG के तत्वावधान में द्विभाषीय कविता संग्रह , “कच्चे धागे- strings of connections “ मुख्य थी। इसकी क्यूरेटर स्वयं नीलम चंद्रा एवं संपादक डॉ रेणु मिश्रा एवं आशा सिंह गौड़ थीं।

LWG Anthology  – कच्चे धागे – Strings of Connection के अलावा निम्नलिखित पुस्तकों का लोकार्पण हुआ तथा उनके लेखकों से बातचीत भी हुई ।

  • नीलम सक्सेना- मेरी आँखों का महताब
  • डॉ रेणु मिश्रा- अनामिका
  • डॉ अपर्णा प्रधान- निर्झर मन
  • आशा सिंह गौड़ –  Fifteen Days and Seven Stories
  • कोयल बिस्वास-  बादलों के पीछे एक घर है
  • निशा मोटघरे  – Momentum
  • विनीत कुमार – Mayan Routes Indian Roots

इस कार्यक्रम के अतिथि के रूप में डॉ सुजाता जाधव, संजय चंद्रा और डॉ रेणु मिश्रा थे| 

सृजनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित कार्यशालाओं में —

हाइकू लेखन कार्यशाला का संचालन श्रीनिवास राव ने किया।

“शब्द साधना” कार्यशाला का संचालन हेमंत देओलेकर ने किया, जिसमें प्रतिभागियों ने अभिव्यक्ति के नए आयामों की खोज की।

“आमना” संस्था की अर्पणा राव ने प्रतिभागियों को नृत्य की बारीकियाँ सिखाईं। शाम के सांस्कृतिक सत्र में अपर्णा राव और नंदिता जी की मनमोहक कथक प्रस्तुति तथा प्रोजेक्ट कलाकृति के ओजस द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान ड्रम बीट्स ने समूचे सभागार में ऊर्जा भर दी।

दूसरे दिन का साहित्यिक रंग

दूसरे दिन अनेक पुस्तकों का लोकार्पण हुआ, जिनमें विशेष आकर्षण रही “Curry for the Spirited Soul” — एक कहानी-संग्रह, जिसे नीलम सक्सेना जी क्यूरेटर थीं और नित्या शुक्ला और डॉ. मैत्रेयी जोशी ने संपादित किया था।

  • इसके साथ ही अन्य पुस्तकों का भी विमोचन हुआ —
  • बेरंग-सी दुआएँ – अर्चना जैन
  • Luminara – Poetry that touches the Soul – बिंदु उन्नीकृष्णन
  • The Last Wish – जसबीर बसु
  • Midnight Ponders – मरिया हुसैन
  • सिने गीतों का रसास्वादन और अलंकारिक भाषिक व्यंजना – प्रो. निर्मला राजपूत
  • A Pocket Full of Limericks – Waheeda Hussain
  • Avisha and the Kaalkoot Assassins – सिद्धार्थ सुजिर

इस कार्यक्रम के अतिथि के रूप में माया जाजू महेश्वरी, प्रिंसिपल चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर, मुंबई, दिलीप महापात्रा, सुरेख साहू और डॉ अपर्णा प्रधान थे| 

संवाद और चिंतन

‘दृष्टिकोण’ नामक विचारोत्तेजक सत्र का संचालन कर्नल सलिल जैन ने किया, जिसमें वक्ता रहे नीलम सक्सेना जी, हेमंत देओलेकर जी और यशदा के राहुल माहिवाल जी। इस सत्र में वक्ताओं ने कविता और कर्मक्षेत्र में अपनी भूमिका पर गहन विचार साझा किए। नीलम जी ने कहा, “हम जो भी कार्य करते हैं, वह एक भूमिका का निर्वहन है, परंतु जो दिल से करते हैं वही हमारी असली पहचान बनता है।”

पुणे की आवाज़- ख़ास आवाज़

इस कार्यक्रम के संचालक पुणे के जाने माने साहित्यकार डॉ सुनील देवधर जी थे। इसमें शायर मैडी क्रिस्टी एवं कवियत्री स्वरांगी साने जी ने अपनी कविताओं से समाँ बाँधा। इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ रेणु मिश्रा थीं।

सांस्कृतिक संध्या और पुरस्कार समारोह

LWG सदस्यों की प्रस्तुतियों ने शाम को यादगार बना दिया — मनमोहक नृत्य, विचारोत्तेजक नाटक और संगीत की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का समापन ‘आरंभ’ नामक पुरस्कार समारोह से हुआ — जो केवल समापन नहीं बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत थी। इस अवसर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे

राजेश वर्मा (डीआरएम), सुरभि अल्पेश (रिडन एरे की संस्थापक)एडीजी यशदा, शेखर गायकवाड़ जी

साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विनीता शर्मा जी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

आभार और समापन

कार्यक्रम की सह-संस्थापक रेणु जी ने अपनी पूरी टीम को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।

मुख्य सहयोगियों — डॉ. अपर्णा प्रधान, लेफ्टिनेंट कर्नल सलिल जैन, सुनील जोशी, जूही गुप्ते, और नित्या शुक्ला, तथा सोशल मीडिया टीम के योगदान का विशेष उल्लेख किया गया।

LWG परिवार ने NCPA के प्रति विशेष आभार प्रकट किया, जिन्होंने कई उल्लेखनीय आयोजनों में सहयोगी बनकर साहित्यिक यात्रा को और समृद्ध बनाया।

डिज़ाइन मीडिया (Photography Partner) प्रोग्राम के फोटोग्राफी पार्टनर थे|

LWG की संस्थापक नीलम जी कहा कि “साहित्य को जन-जन तक पहुँचाने के हमारे दृष्टिकोण को साकार करने में इन सभी सहयोगियों की भागीदारी ने अहम भूमिका निभाई है। हम सभी के समर्थन और विश्वास के लिए हृदय से आभारी हैं।”

भाषा एंड बियॉन्ड 3.0 ने न केवल साहित्यिक संवाद को नई दिशा दी, बल्कि कला, संगीत और शब्दों की सुंदरता को एक ही मंच पर समेट लिया — सच्चे अर्थों में यह कला, साहित्य और संस्कृति का उत्सव था।

****

साभार – सुश्री नीलम सक्सेना 

≈ श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments