☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

🌹 गायत्री स्मृति सम्मान समारोह –  पाथेय साहित्य कला अकादमी, जबलपुर🌹

इंजी. इस्मिता माथुर

☆ डॉ. गायत्री कथा सम्मान 2025 से सम्मानित होंगी इंजी.इस्मिता माथुर ☆

☆ नारी जागरण के लिए क्रियाशील संस्थाएं भी होंगी सम्मानित ☆

जबलपुर। प्रतिष्ठित कथा लेखिका, कवयित्री डॉ.गायत्री तिवारी की स्मृति में पाथेय साहित्य कला अकादमीद्वारा आयोजित गायत्री कथा सम्मान 2025 से इंजीनियर स्मिता माथुर को 27 दिसम्बर 2025 को अपरान्ह 3.30 बजे कलावीथिका में सम्मानित किया जाएगा । यह जानकारी पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पाथेय साहित्य कला अकादमी के महासचिव राजेश पाठक प्रवीण दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर नारी जागरण के क्षेत्र में क्रियाशील संस्थाएं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शिव स्मृति भवन, कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ, सनाढ्य महिला संस्था, राजपूताना क्लब, मां नर्मदा वानप्रस्थ आश्रम, मातृशक्ति परम वैभव समिति, स्वर्णकार महिला मंडल, ममत्व सेवा महिला प्रकोष्ठ को भी सम्मानित किया जाएगा।

गायत्री कथा सम्मान से सम्मानित होने जा रही इंजी. इस्मिता माथुर के चार कथा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं, जिन्हें प्रबुद्ध वर्ग ने सराहा। इनकी कहानी मुख्यतः नारी विमर्श और उनकी समस्याओं पर केंद्रित होती हैं। समाज के विभिन्न वर्गों की भारतीय नारी को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा है उन स्थितियों और परिस्थितियों को इस्मिता ने मार्मिक भावों में सृजित करते हुए उन्मूलन की दिशा भी प्रदान की है ।

ज्ञातव्य हो कि डॉ.गायत्री तिवारी ने साहित्य की विविध विधाओं में सृजन किया। उनकी कहानी कोबराको मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग ने पुरस्कृत किया था। पत्रकार वार्ता में डॉ. संध्या श्रुति, प्रतिमा अखिलेश, राजेन्द्र मिश्रा, प्रतुल श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, डॉ. हर्ष कुमार तिवारी, आलोक पाठक भी उपस्थित थे।

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Dr Bhavna Shukla

स्मिता जी को हार्दिक बधाई