☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

🌹डॉ. हंसा दीप को पुरवाई कथा सम्मान 2022 – अभिनंदन 🌹

7 फरवरी, 2022, पुरवाई कथा सम्मान की घोषणा करते हुए डॉ. नीलिमा शर्मा ने बताया कि 2022 के पुरवाई कथा सम्मान के लिए डॉ. हंसा दीप की कहानी “शून्य के भीतर” को चुना गया है। सुप्रसिद्ध कथाकार श्री तेजेंद्र शर्मा के संपादन में लंदन, यूके से प्रकाशित ऑनलाइन पत्रिका ‘पुरवाई’ में हर सप्ताह कहानियाँ प्रकाशित की जाती हैं एवं वर्ष भर की कहानियों में से श्रेष्ठ कहानियों की शॉर्टलिस्ट में से वर्ष की सर्वश्रेष्ठ कहानी को पुरवाई कथा सम्मान से अलंकृत किया जाता है।

उपन्यासकार एवं कथाकार डॉ. हंसा दीप, यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो (कनाडा) में हिंदी की व्याख्याता हैं। उनके चार उपन्यास एवं पाँच कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी कहानियों एवं उपन्यासों के गुजराती, पंजाबी, मराठी, बांग्ला एवं अंग्रेजी में अनुवाद भी प्रकाशित हुए हैं।

ई-अभिव्यक्ति के पाठक डॉ. हंसा दीप जी की रचनाएँ हिंदी, मराठी एवं अंग्रेजी में पढ़ते रहे हैं।

ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के लिए आपकी पुरस्कृत कहानी “शून्य के भीतर” आज के अंक में प्रकाशित कर रहे हैं।

यह कहानी इस लिंक >>  https://www.thepurvai.com/story-by-dr-hansa-deep/ पर भी पढ़ी जा सकती है।

🌹ई-अभिव्यक्ति परिवार की ओर से डॉ. हंसा दीप जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🌹

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments