☆ सूचनाएँ/Information ☆
(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)
☆ रंगक्षितिज थियेटर एंड वेलफेयर सोसाइटी, भोपाल द्वारा,”अटल स्वप्न” नाटक का मंचन ☆ साभार – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ☆
अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सहयोग वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भारत सरकार संस्कृति विभाग के सहयोग से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन केरियर कालेज भोपाल के सभागार में किया गया।
जिसके अंतर्गत रंगक्षितिज थियेटर एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा,”अटल स्वप्न”नाटक का मंचन किया गया। जिसका लेखन निर्देशन रीना बिष्ट द्वारा किया गया। अटल बिहारी वाजपेई के किरदार को प्रेम प्रकाश अष्ठाना द्वारा जीवित किया गया। मंच पर किरती बौरा, सतीश रे, ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
गीत संगीत सतीश रे का था। बड़ी संख्या में दर्शको कि उपस्थिति में नाटक कि सराहना कि गया। अटल जी के नारों से सभागार गुंजायमान था।
साभार – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




