☆ सूचनाएँ/Information ☆
(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)
विवेचना, जबलपुर के पचास साल पूरे होने पर विवेचना कला महोत्सव आयोजित – श्री हिमांशु राय
विवेचना, जबलपुर के पचास साल पूरे होने पर विवेचना कला महोत्सव आयोजित है।
2 नवंबर को शाम 6:30 बजे शहीद स्मारक हाल में जाने-माने विज्ञान वक्ता श्री अमिताभ पांडे का व्याख्यान “आदम का सफर अफ्रीका से आसमान तक” विषय पर होगा।
3 नवंबर को तरंग प्रेक्षा गृह में शाम 7:00 बजे श्री जानकी बैंड ऑफ वीमेन के द्वारा गीतों की मनोहारी सांगीतिक प्रस्तुति की जाएगी । यह प्रदेश का पहला महिला बैंड है।
4 नवंबर को शालिनी खरे व समूह द्वारा कथक नृत्य पर केंद्रित कथक नाद कार्यक्रम होगा। शालिनी खरे प्रख्यात कथक नृत्यांगना हैं। यह सभी कार्यक्रम निशुल्क हैं । 3 व 4 नवंबर के कार्यक्रम उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के सहयोग से आयोजित है ।
हर साल होने वाला विवेचना का राष्ट्रीय नाट्य समारोह इस साल 31 वें साल में प्रवेश कर रहा है। यह समारोह 5 नवंबर से 9 नवंबर तक 2025 तक तरंग प्रेक्षा ग्रह में शाम 7:30 बजे से होगा । कार्यक्रम नीचे पोस्टर में दिया गया है।
हर नाटक के पूर्व 7:00 बजे से पूर्व रंग में विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे ।
इस अवसर पर अवधेश बाजपेई की पेंटिंग प्रदर्शनी भी आयोजित हो रही है ।
पुस्तक प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी ।
आप सभी कार्यक्रमों में सादर आमंत्रित हैं ।
नाट्य समारोह के प्रवेश पत्र समारोह स्थल पर उपलब्ध रहेंगे। इस बार नाट्य समारोह के प्रवेश पत्र Bookmyshow पर भी उपलब्ध हैं। इस वर्ष नाटक समारोह के प्रवेश पत्र की दरों में संशोधन किया गया है। आप सभी का सहयोग अपेक्षित है ।
आईये, विवेचना कला महोत्सव का आनंद लेते हैं। आप सादर आमंत्रित हैं। विवेचना कला महोत्सव के कार्यक्रमों के विवरण उपरोक्त कार्ड में दिए गए हैं।
साभार – श्री हिमांशु राय
सचिव विवेचना
जबलपुर, मध्यप्रदेश
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈







