☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

☆ शिक्षक-साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ जी को राष्ट्र निर्माता अवार्ड – अभिनंदन ☆

इंदौर, 27 सितंबर 2023: नीमच जिले के रतनगढ़ ब्लॉक के गुंजलिया गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक-साहित्यकार ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ को इंदौर में आयोजित एक समारोह में राष्ट्र निर्माता अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह राज्य स्तरीय सम्मान दैनिक विनय उजाला इंदौर द्वारा आयोजित किया गया था।

 इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, विधानसभा दो इंदौर की विधायक रमेश मेंदोला, नगर पालिका निगम इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, दैनिक विजय उजाला समूह संपादक सोमनाथ मिश्रा ने सम्मान प्रदान किया।

 पुरस्कार ओमप्रकाश क्षत्रिय को उनके समग्र लेखन क्षेत्र विशेष में दिन-रात निष्ठा पूर्वक कार्य करने के साथ-साथ शिक्षा, लेखन सेवा तथा अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

 ओमप्रकाश क्षत्रिय पिछले 39 वर्षों से शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वे एक सक्रिय साहित्यकार भी हैं और उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। 

इस सम्मान से ओमप्रकाश क्षत्रिय को बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक प्रेरणा है और वे अपने कार्य को और भी बेहतर करने के लिए प्रयास करेंगे।

पुरस्कार के बारे में

राष्ट्र निर्माता अवार्ड दैनिक विनय उजाला इंदौर द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करते हैं। इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक अभिनंदन पत्र और एक शाल शामिल होती है।

💐 ई- अभिव्यक्ति परिवार की ओर से श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ जी को इस विशिष्ट सम्मान के लिए हार्दिक बधाई 💐

– श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments