☆ सूचनाएँ/Information ☆
(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)
– सुरेश पटवा की कृति “व्यंग्य-पच्चीसी” का लोकार्पण –
सुरेश पटवा के व्यंग्य संग्रह “व्यंग्य-पच्चीसी” का लोकार्पण मुकेश वर्मा की अध्यक्षता, डॉक्टर संजय सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 14.06.2026 को शाम पाँच बजे दुष्यंत संग्रहालय में आयोजित है। सारस्वत अतिथि गोकुल सोनी, विवेक रंजन श्रीवास्तव होंगे। समीक्षात्मक विमर्श शारदा दयाल श्रीवास्तव और जयजीत अकलेचा प्रस्तुत करेंगे। संचालन – डॉक्टर आदित्य हरि गुप्ता करेंगे।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार विजी श्रीवास्तव, मलय जैन, सुदर्शन सोनी, अरुण अर्णव खरे, यशवंत गोरे, डॉक्टर आदित्य हरि गुप्ता, डॉक्टर अशोक व्यास और शिवकुमार दीवान व्यंग्य पाठ करेंगे। जिसका संचालन व्ही के श्रीवास्तव करेंगे।
—
साभार – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव
≈संस्थापक संपादक श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





