☆ सूचनाएँ/Information ☆
(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)
☆ आभा साहित्य संघ के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय पूर्णिका मंच का आयोजन “पूर्णिका उत्सव-३ (५ दिसंबर २०२५) ☆ साभार – डॉ. सलपनाथ यादव ‘प्रेम’ ☆
आभा साहित्य संघ जबलपुर के सौजन्य से रानी दुर्गावती संग्रहालय जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय पूर्णिका मंच द्वारा दिनांक 5 दिसंबर २०२५ को दोपहर 3 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक “पूर्णिका उत्सव-3” आयोजित किया जा रहा है.
डॉ ललित कुमार सिंह ‘ललित’ जी पूर्व संयुक्त शिक्षा निर्देशक, अलीगढ की अध्यक्षता में प्रस्तावित कार्यक्रम में 5 छत्तीसगढ़ी पूर्णिका संग्रह सहित 25 पूर्णिका संग्रह का विमोचन होगा. विशिष्ट पूर्णिका कार साथियों को अनुराग भारती यादव की स्मृति में पूर्णिकाचार्य सम्मान से सम्मानित किया जायेगा.
संस्कारधानी जबलपुर के साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा.
ई-अभिव्यक्ति परिवार की ओर से कार्यक्रम की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं 💐
साभार – डॉ. सलपनाथ यादव ‘प्रेम
≈ श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






