☆ सूचनाएँ/Information ☆
(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)
☆ श्री अश्वनी कुमार पाठक एवं डॉ. दीप्ति पटेल को मिलेगा डॉ. सुमित्र सम्मान ☆ साभार – श्री राजेश पाठक प्रवीण ☆
सुमित्र सृजन एवं कविता सम्मान 25 को
जबलपुर। पाथेय साहित्य, कला अकादमी द्वारा 25 अक्टूबर 2026 को अपरान्ह 3.30 बजे से दत्त मंदिर सभागृह में डॉ. राजकुमार सुमित्र स्मृति संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजित किया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए पाथेय साहित्य, कला अकादमी के महासचिव राजेश पाठक प्रवीण ने बताया कि समारोह में प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री अश्विनी कुमार पाठक सिहोरा को डॉ. सुमित्र सृजन सम्मान एवं डॉ. दीप्ति पटेल को सुमित्र कविता सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
श्री अश्वनी कुमार पाठक अनेक पुस्तकों के लेखक हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मानों से नवाजा जा चुका है। बाल साहित्यकार के रूप में आप प्रतिष्ठित हैं।
सुमित्र कविता सम्मान से सम्मानित होने जा रहीं डॉ. दीप्ति पटेल नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। आपअनेक साहित्यिक कृतियों की रचनाकार हैं। आपकी कविताएं जीवन की जटिलताओं के मध्य संस्कृति और संस्कारों को प्रधानता देती हैं।
संस्थाओं का सम्मान
इस अवसर पर ब्राह्मण स्वयंवर संस्कार महासभा महिला प्रकोष्ठ, सर्व मंगला संस्था, कायस्थ महासभा महिला,जिला माहेश्वरी समाज,जिला साहू समाज महिला प्रकोष्ठ, सेम सीनियर सिटीजन क्लब, जायसवाल समाज महिला मंडल को उनकी सामाजिक, सांस्कृतिक सेवाओं के लिए संस्थाश्री अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में प्रतुल श्रीवास्तव,राजेन्द्र मिश्रा,संतोष नेमा, डॉ. हर्ष कुमार तिवारी, विजय जायसवाल,यशोवर्धन पाठक, डॉ.अनिल कोरी,अकादमी के सदस्य उपस्थित थे।
साभार – श्री राजेश पाठक प्रवीण
महासचिव पाथेय साहित्य कला अकादमी
9827262605, 8871985980
≈ श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





