सूचना/Information 

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

? विश्व संत स्वामी प्रज्ञानंद सम्मान से आचार्य भागवत दुबे जी एवं श्री राजेश पाठक ‘प्रवीण’ जी सम्मानित – अभिनंदन  ?

अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा मिशन विश्व माता गायत्री ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा आयोजित विश्व संत महामंडलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद स्मृति सम्मान 2022 का आयोजन नई दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में भव्यता के साथ किया गया। जिसमें देश के विभिन्न अंचलों के विद्वत मनीषियों को सम्मानित किया गया।

संस्कारधानी जबलपुर के राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध साहित्यकार आचार्य भगवत दुबे को स्वामी प्रज्ञानंद सम्मान एवं श्री राजेश पाठक ‘प्रवीण’ को सर्वोत्कृष्ट मंच संचालन के लिए स्वामी प्रज्ञानंद सम्मान से अलंकृत किया गया। भव्य समारोह में देश के विविध अंचलों के संत, महात्माओं के साथ विद्वत मनीषियों की उपस्थिति रही ।

समारोह में डॉ. भावना शुक्ला, श्री प्रेम शुक्ला, अनुराग तिवारी, कु. संस्कृति लड़िया, श्रीमती रश्मि पाठक, रौनक पाठक ने आचार्य भगवत दुबे जी एवं श्री राजेश पाठक ‘प्रवीण’ जी  का सम्मानोपरांत अभिनंदन किया। इस अवसर पर पाथेय संस्था, जागरण साहित्य समिति, मंथनश्री, वर्तिका आदि संस्थाओं के द्वारा प्रकाशित साहित्य को प्रज्ञा पीठाधीश्वर श्री माँ साध्वी विभानंद जी को समर्पित किया गया।

 साभार – श्री संतोष नेमा “संतोष” 

? ई-अभिव्यक्ति की ओर से इस अभूतपूर्व सम्मान के लिए आचार्य भागवत दुबे जी एवं श्री राजेश पाठक ‘प्रवीण’ जी  का अभिनंदन एवं हार्दिक बधाई ?

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments