डॉ अमिताभ शंकर राय चौधरी

(डॉ अमिताभ शंकर राय चौधरी जी एक संवेदनशील एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार के अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सक  के रूप में समाज को अपनी सेवाओं दे रहे हैं। अब तक आपकी चार पुस्तकें (दो  हिंदी  तथा एक अंग्रेजी और एक बांग्ला भाषा में ) प्रकाशित हो चुकी हैं।  आपकी रचनाओं का अंग्रेजी, उड़िया, मराठी और गुजराती  भाषाओं में अनुवाद हो  चुकाहै। आप कथाबिंब ‘ द्वारा ‘कमलेश्वर स्मृति कथा पुरस्कार (2013, 2017 और 2019) से पुरस्कृत हैं एवं महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा द्वारा “हिंदी सेवी सम्मान “ से सम्मानित हैं।)

☆ कविता ☆ शपथ-पत्र ! ☆ डॉ अमिताभ शंकर राय चौधरी 

एक हिमालय उत्तर में है /

भारत माँ के आँचल में //

पूरब तक वो खेल रहा है /

नदी जंगल संग जल थल में //

 *

जंतर-मंतर में है भेजा /

उसने भाई को अपना //

हिम्मत सवार है यह सोनम /

दृढ़ है पाने को सपना //

 *

आत्मा अमर कहीं लिखा है /

किसे पता सच्चाई है? //

अनशन पर बैठा वांगचुक /

मचल उठी तरुणाई है.!! //

रो रहीं हैं सरस्वती आज /

वीणा उनकी टूटी हाय! //

इम्तहान की अस्मत लूटी /

भारत माँ को कौन बचाय ????

♦♦♦♦

© डॉ. अमिताभ शंकर राय चौधरी

16.7.26.

पताः फ्लैट नं. 301, चौथी मंजिल, टावर नं 1, मंगलम आनन्दा ग्रैंड रामपुरा रोड, सांगानेर, जयपुर, 302029

मो. 9455168359, 9140214489. ईमेल: asrc.vns@gmail.com

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted