डॉ. रामेश्वरम तिवारी
संक्षिप्त परिचय
- हिंदी-प्राध्यापक(सेवानिवृत्त) महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल (म.प्र).
- नई दुनिया, दैनिक भास्कर, वीणा, हंस, धर्मयुग, कादम्बिनी आदि पत्र-पत्रिकाओं में कविता और लघुकथाएँ प्रकाशित। पुस्तकः कविता के ज़रिए, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के सौजन्य से प्रकाशित।
आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण कविता – हिंदी का मान करें…!
☆ ॥ कविता॥ ☆
☆ हिंदी का मान करें…! ☆ डॉ. रामेश्वरम तिवारी ☆
☆
हिंदी का मान-सम्मान करें हम,
गौरव-गान, अंभिमान करें हम।
*
निज भाषा में ज्ञान-ग्रहण करें,
ह्रदय को अधिष्ठान करें हम।
*
अपनी जुबां पर गुमां, गर्व करें,
नई शुरुआत, विहान करें हम।
*
इसकी खुशबू से जग महकाएँ,
सतरंगी जीवन उद्यान करें हम।
*
विकास का उत्तुंग शिखर छुएँ,
नित नूतन अनुसंधान करें हम।
*
राष्ट्र-भाषा उत्थान की खातिर,
अपना सर्वस्व कुर्बान करें हम।
*
इसका परचम जग में फहराएँ,
उन्नत-भाल अवधान करें हम।
*
अन्य भाषा में ज्ञान ग्रहण करें,
पर स्व-भाषा उत्थान करें हम।
☆*
© डॉ. रामेश्वरम तिवारी
सम्पर्क – सागर रॉयल होम्स, होशंगाबाद रोड, भोपाल-462026
मोबाईल – 8085014478
≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






