हेमन्त बावनकर
☆ राजनीति शास्त्र / राजनैतिक शस्त्र ☆ हेमन्त बावनकर ☆
(१७ जनवरी १९८२)
प्रश्न था
राजनीति शास्त्र की परिभाषा?
लोकतंत्र में जन्में,
राजनैतिक छात्रावास में पले
विचारशील,
क्रान्तिकारी छात्र का
उत्तर था
’राज’ नेताओं के लिये
’नीति’ जनता के लिये
और
’शास्त्र’ छात्रों के लिये।
अब यदि
आप पूछेंगे उससे
छात्र की परिभाषा
तब निःसन्देह
उसका उत्तर होगा
’राजनैतिक शस्त्र’।
© हेमन्त बावनकर
पुणे (महाराष्ट्र)
≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




बहुत सुंदर रचना
दमदार विष्लेषण भाई, बधाई हो