(प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – “विवेक साहित्य ”  में हम श्री विवेक जी की चुनिन्दा रचनाएँ आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र जी, मुख्यअभियंता सिविल  (म प्र पूर्व क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी , जबलपुर ) से सेवानिवृत्त हैं। तकनीकी पृष्ठभूमि के साथ ही उन्हें साहित्यिक अभिरुचि विरासत में मिली है। आपको वैचारिक व सामाजिक लेखन हेतु अनेक पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है।आज प्रस्तुत है एक विचारणीय   आलेख  – गूगल मैप को हमारे मोबाइल ही बताते हैं ट्रैफिक रश की जानकारी

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 187 ☆  

? आलेख – गूगल मैप को हमारे मोबाइल ही बताते हैं ट्रैफिक रश की जानकारी ?

यदि भगवान राम के समय मोबाइल होते तो शायद सीता माता का हरण ही नहीं होता। आज गूगल मैप हम आप की ऐसी जरूरत बन चुका है जिसके साथ हम अनजान पते पर भी आत्म विश्वास और सहजता से पहुंच जाते हैं। पर क्या आपको पता है कि आखिर गूगल को लाइव ट्रैफिक की इतनी सटीक जानकारी मिलती कैसे है?

 दुनियां भर में क्या सड़को पर ट्रैफिक की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कोई गूगल डिवाइस लगाई गई है, पर ऐसा नहीं है। किंतु हर वक्त आपको गूगल मैप लाइव ट्रैफिक की सटीक जानकारी से अपडेट कराता है। अब आप सोच सकते है कि ऐसा सैटेलाइट की मदद से किया जाता है। लेकिन यह भी सही नही है। सच तो यह है की हमांरे मोबाइल ही गूगल सर्च इंजन को यह जानकारी देते हैं, जिसे समुचित तरीके से एनालाइज और स्टोर करके गूगल मैप हम को विश्व के मानचित्र पर हर गली हर स्थान की ट्रैफिक स्तिथि बताता है। आपके एंड्राइड और iOS यूजर की लोकेशन को गूगल लगातार ट्रैस करता रहता है। Google को रोड के जिस हिस्से में ज्यादा मोबाइल फोन की लोकेशन मिलती है, उस जगह को Google ट्रैफिक जाम के तौर पर मार्क कर देता है और उस खास जगह को रेड कलर के साथ मार्क कर देता है, जिससे लोगों को लाइव ट्रैफिक की जानकारी मिलती है। मतलब यदि फेक ट्रैफिक रश दिखाना हो तो एक ट्रक में ढेर से मोबाइल रखकर गूगल सर्च इंजिन को हम धोखा दे सकते हैं। लाइव मोबाइल्स के अतिरिक्त  कई अन्स सोर्स से भी गूगल लाइव ट्रैफिक की जानकारी हासिल करता है। इसमें गूगल मैप कम्यूनिटी भी है।मतलब सामूहिक ज्ञान  का सर्वजन हिताय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपयोग है गूगल मैप, जो समय की आवश्यकता बन चुका है। आने वाले समय में  त्रिआयामी चित्र गूगल मैप को और भी सकारात्मकता देंगे यह तय है।

 © विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

न्यूजर्सी , यू एस ए

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments