सुश्री मंजिरी “निधि”
(बड़ोदा से सुश्री मंजिरी “निधि” जी की गद्य एवं छंद विधा में विशेष अभिरुचि है और वे साथ ही एक सफल महिला उद्यमी भी हैं।
आज प्रस्तुत है आपका आलेख ‘परशुराम जी – ३‘।)
☆ मंजिरी साहित्य # ३२ ☆
आलेख – परशुराम जी – ७ ☆ सुश्री मंजिरी “निधि”
सनातन मे ध्वजा का महत्व
ध्वजा कहें, झंडा कहें या पताका कहें, हर ध्वजा का, हर झंडे का, हर पताका का अपना विशेष महत्व होता हैl कहीं यह ध्वजा शौर्य का प्रतीक होती है कहीं उस परम शक्ति पर आस्था का प्रतीक होती है, कहीं अपने ईश के अस्तित्व का प्रतीक तो कहीं यह धर्म ध्वज का भी प्रतीक बन जाती हैl यह ध्वजा भारतीय सभ्यता का प्रतीक हैl कभी विजय पताका बन कर भी लहराती हैl अनेकों बार इस पताका पर लगे चिन्ह उस प्रभु सत्ता की खासियत दर्शाते हैंl कभी ये नैतिक व्यवस्था को दर्शाते हैंl कभी कर्तव्य निष्ठा का प्रतीक भी बन जाते हैंl जब हमें दूर से एक फहरती हुई ध्वजा दिख जाती है तो हम समझ जाते हैं कि वहाँ प्रभु विराजमान हैंl कई बार घर पर दिखने वाली ध्वजा सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक के रूप मे लहराती हैl जब कभी दूर से केसरिया या सिंदुरिया ध्वजा लहराते दिखती है तो वहाँ पवनपुत्र का वास होता हैl जब ध्वज पर त्रिशूल, डमरू या नंदी का चित्र हो तो वहाँ भोलेनाथ जी विराजते हैl जब ध्वजा पर शेर अंकित हो तो वहाँ मातारानी विराजमान होती हैंl जिस ध्वजा पर सूर्य होता है वहाँ भगवान राम विराजित होते हैl अर्थात ध्वजा के ऊपर अंकित किये चिन्हों से उस परमसत्ता का अस्तित्व मालूम चल जाता हैl हमारी सनातनी ध्वजा तो भगवे रंग की होती हैl भगवा रंग सादगी और वैराग्य दर्शाता हैl सत्य की सदैव विजय की पताका बन जाता हैl दिखता है कि धर्म और शक्ति सदैव साथ होते हैंl और बहुत ही महत्वपूर्ण बात को दर्शाता है कि त्याग से ही अमृत्व प्राप्त होता हैl
हर धर्म की अपनी ध्वजा होती हैl ध्वजा ईश्वर की उपस्थिति दर्शाती हैl साथ ही अपने लक्ष्य को सदैव ऊँचा रखने की प्रेरणा भी देती हैl मन मे आये नकारात्मक विचारों को सकारात्मकता की रौशनी भी देती हैl
– क्रमशः
☆
© सुश्री मंजिरी “निधि”
बड़ोदा, गुजरात
≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






