श्री जगत सिंह बिष्ट
(Master Teacher: Happiness & Well-Being, Laughter Yoga Master Trainer, Author, Blogger, Educator, and Speaker.)
🌱 आनंद ही आनंद 🌷
सर्दियों में आलस्य स्वाभाविक है।
रजाई से बाहर निकलने का जी ही नहीं करता! लेकिन सुबह उठकर, सैर– morning walk पर निकल जाना ही उत्तम है।
सूर्योदय के आसपास, खुली सड़क पर या किसी पार्क में टहलने के लिए निकल पड़ें, धीमे-धीमे थोड़ी दौड़ लगाएं– jogging, थोड़ा व्यायाम करें– stretching and bending, प्राणायाम करें, और कुछ मिनिट ध्यान– meditation के लिए बैठ जाएं।
घर वापस लौटकर अदरक, निंबू और शहद की चाय– ginger-lemon-honey tea बनाएं। इसके लिए, अदरक को पानी में उबाल लें, थोड़ा ठंडा कर उसमें कुछ बूंद निंबू निचोड़ें और शहद मिलाकर सेवन करें।
नतीजा– उत्तम स्वास्थ्य, भरपूर vitamin D, पूरी immunity और दिन भर आनंद ही आनंद!
© श्री जगत सिंह बिष्ट
साधक
A Pathway to Authentic Happiness, Well-Being & A Fulfilling Life! We teach skills to lead a healthy, happy and meaningful life.
Please feel free to call/WhatsApp us at +917389938255 or email lifeskills.happiness@gmail.com if you wish to attend our program or would like to arrange one at your end.
≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’≈







बहुत अच्छी सलाह दी है!