ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ?
☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆
जय श्री राम। गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस की अंतिम चौपाई में अपने आप को हरि का भक्त कहा है और अंतिम मांग की है कि श्री हनुमान जी उनके हृदय में निवास करें। इस प्रकार गोस्वामी तुलसीदास जी हनुमान जी पर दबाव डालकर मांग कर रहे हैं की वे हमेशा तुलसीदास जी के हृदय में निवास करें। इस सप्ताह की श्री हनुमान चालीसा की चौपाई है-
तुलसीदास सदा हरि चेरा |
कीजै नाथ हृदय महँ डेरा ||
इस चौपाई के संपुट पाठ निरंतर करने से प्रभु श्री राम और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।
“नाशे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
अब मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको इस सप्ताह अर्थात 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा। मगर इस राशिफल के पहले इस सप्ताह के ग्रहों के गोचर पर नजर डाल लें।
इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, बुध और वक्री शुक्र तुला राशि में, वक्री शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
आइए अब राशि वार राशिफल की चर्चा करते हैं।
मेष राशि
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। उनके व्यापार में वृद्धि होगी। अविवाहित जातकों के लिए भी यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे। इस सप्ताह आपको अपने संतान से थोड़ा सहयोग मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक-ठाक रह सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 अक्टूबर विभिन्न कार्यों को करने हेतु उचित है। पांच और छः तारीख को आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए भी यह सप्ताह पहले से ठीक रहेगा। 9,और 10 तारीख को आपको कार्यों को करने में सतर्कता बरतनी चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन सफेद चावल का दान दें तथा शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रों का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
वृष राशि
इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। परिवार में आपके संबंध अपने भाइयों बहनों से ठीक-ठाक रहेंगे। इस सप्ताह आपको अपने संतान से भी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है। इस सप्ताह आपको अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए। आपको थोड़ी बहुत मदद भाग्य से भी मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए सात और 8 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 11 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पर प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आपका,आपके जीवनसाथी का और आपके माता-पिता जी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अर्थात जैसा चल रहा है वैसा ही रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने आप पर पूरा विश्वास करके कार्यों को करना चाहिए। आपके कर्म ही आपकी मदद करेंगे। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों को संपन्न करने के लिए भाग्य का सहारा नहीं लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से मदद प्राप्त होगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभप्रद हैं। 9 और 10 तारीख को आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
कर्क राशि
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलादेश लेकर आ रहा है। सामान्य तौर पर इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु सप्ताह के कुछ दिनों में आपको खून संबंधी रोग जैसे डायबिटीज ब्लड प्रेशर आदि से सावधान रहना चाहिए। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है। अधिकारी और कर्मचारियों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। भाई बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे, अर्थात जैसे पहले थे वैसे ही रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 तथा 11 अक्टूबर विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए परिणाम दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। इस सफलता के लिए आपको बड़ी चतुराई के साथ कार्य करना पड़ेगा। धन आने की भी अच्छी उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े खट्टे और थोड़े मीठे रहेंगे। इस सप्ताह आपको भाग्य के स्थान पर अपने कर्मों पर विश्वास करना चाहिए। आपको जो भी सफलता मिलेगी अपके परिश्रम और लगन के कारण ही मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए सात और आठ तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए मददगार है। 5 और 6 तारीख को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि
इस सप्ताह आपको धन प्राप्त होने की उम्मीद है। आपका आत्मविश्वास इस सप्ताह थोड़ा ऊंचा रहेगा। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। परंतु संतान से बहुत ज्यादा सहयोग की उम्मीद ना करें। आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उत्तम है। 7 और 8 तारीख को आपको सावधानी से अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन सफेद चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
तुला राशि
अगर आप अविवाहित हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा हो सकता है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंध बढ़ सकते हैं। पुराने प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह पहले जैसा ही रहेगा। धन आने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई सहयोग नहीं मिलेगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 11 अक्टूबर लाभदायक है। 9 और 10 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। आपको अपने संतान से भी इस सप्ताह सहयोग मिल सकता है। भाग्य से भी आपको इस सप्ताह मदद मिलेगी। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कचहरी के कार्यों में धन व्यय हो सकता है। परंतु अत्यधिक प्रयास करने पर सफलता भी मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 अगस्त विभिन्न प्रकार के कार्यों में फल दायक हैं। 11 तारीख को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में जल और लाल पुष्प डालकर जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपको धन प्राप्त होने की उम्मीद है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य से भी आपको थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध खट्टे मीठे रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 परिणाम दायक है। 5 और 6 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
मकर राशि
कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापारियों को भी इस सप्ताह धन लाभ हो सकता है। भाग्य से भी आपको सामान्य मदद मिलेगी। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 11 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयोगी है। 7 और 8 तारीख को आपको सावधान रह करके कार्यों को निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह भाग्य से आपको मदद मिलेगी। आप अपने शत्रुओं को थोड़े से प्रयास के उपरांत आसानी से समाप्त कर सकते हैं। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। दुर्घटनाओं से थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है। परंतु इस सप्ताह कोई मेजर दुर्घटना नहीं हो सकती। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। 7 और 8 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उचित रहेगा। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मीन राशि
इस सप्ताह आपके माता-पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अर्थात जैसा पहले था वैसा ही रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने संतान से उचित मात्रा में सहयोग प्राप्त होगा। अल्प मात्रा में धन प्राप्त होने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयुक्त है। सात और आठ तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर आपको कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।
राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)
निवेदक:-
ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल
संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश
मो – 8959594400
ईमेल – aasra.jyotish@gmail.com
यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष
≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




