ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। भगवान श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान जी के गुणगान के लिए श्री हनुमान चालीसा की रचना हुई। परंतु इस चालीसा के हर चौपाई का असर श्रद्धा पूर्वक संपुट पाठ करने से हमें मंत्र के समान लाभ प्राप्त होता है। श्री हनुमान चालीसा के किस चौपाई के जाप करने से कौन सा कार्य सिद्ध होगा इसको मैं आपको लगातार बता रहा हूं। इस प्रकार मैंने आपको सभी चौपाइयों के संपुट पाठ से होने वाले लाभ के बारे में बता दिया है। अब आज श्री हनुमान चालीसा के अंतिम दोहा के बारे में बताऊंगा।

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥

इस दोहे के संपुट पाठ करने से जीवन में मंगल होता है तथा सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है।

“नाशे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

अब मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको इस सप्ताह अर्थात 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा। मगर इस राशिफल के पहले इस सप्ताह के ग्रहों के गोचर पर नजर डाल लें।

इस सप्ताह बुध तुला राशि में, गुरु और मंगल कर्क राशि, वक्री शुक्र तुला राशि में, वक्री शनि मीन राशि में, और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य प्रारंभ में कन्या राशि में रहेगा तथा 18 तारीख को 10:34 दिन से तुला राशि में प्रवेश करेगा।

इन सबके अलावा इस बार इस सप्ताह में कर्क राशि में उच्च के गुरु और अपनी निम्न राशि में मंगल विराजमान है। 14 और 15 तारीख को चंद्र देव भी अपनी नीच राशि वृश्चिक में रहेंगे। यह तीनों ग्रहों मिलकर के इस सप्ताह विभिन्न राशियों में जबरदस्त रूप से परिवर्तन ला सकते हैं। एक बार फिर से जय श्री राम, जय श्री हनुमान।

मेष राशि

यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए उत्तम है। उनके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। गलत रास्ते से भी धन आने का योग है। आपकी प्रतिष्ठा में कुछ लोग बाधक बन सकते हैं जिनसे आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। कार्यालय में आपकी स्थिति में सुधार होगा। आपको अपने संतान से मामूली सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 अक्टूबर विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उचित है। 14 और 15 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आप को अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध नरम और गरम रहेंगे। कार्यालय में आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए। धन आने का योग है। धन की मात्रा अच्छी भी हो सकती है। यह आपके प्रयासों पर निर्भर है। इस सप्ताह आपके शत्रु थोड़ा शांत रह सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए थोड़ा चैलेंज है। प्रत्येक काम को करने के लिए आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव को दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य के स्थान पर इस सप्ताह आपको अपने पुरुषार्थ पर विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपको प्रत्येक कार्य को करने के लिए अधिक परिश्रम करना चाहिए। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। 14 और 15 तारीख को आप अपने शत्रुओं को अपने प्रयासों से परास्त कर सकते हैं। 16 17 और 18 तारीख आपको विभिन्न कार्यों के लिए परिणाम दायक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

कर्क राशि में उच्च के गुरु और अपनी निम्न राशि में मंगल विराजमान है। इसके अलावा 14 और 15 तारीख को चंद्र देव भी अपनी नीच राशि वृश्चिक में रहेंगे तथा पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। इस कारण आपका आत्मविश्वास ऊपर नीचे होता रहेगा। आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। भाग्य से थोड़ी बहुत मामूली मदद मिल सकती है। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। कर्मचारी और अधिकारियों को भी इस सप्ताह सावधान होकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख विभिन्न कार्यों के लिए लाभदायक है। 16, 17 और 18 को आपको सतर्क रहना चाहिए। 14 और 15 तारीख को अगर आपके किसी परीक्षा का रिजल्ट आ रहा है उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपके संतान को भी उसी दिन अगर कोई रिजल्ट आता है तो सफलता मिलेगी। संतान का अच्छा सहयोग भी आपको मिलेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। परंतु आपको इसके लिए सावधानी के साथ प्रयास करने होंगे। धन आने का भी योग है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। भाग्य से कोई विशेष लाभ मिलने की उम्मीद नहीं है। आपको अपने कर्मों पर विश्वास करना पड़ेगा। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं, परंतु थोड़ा प्रयास तो करना ही पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए सप्ताह के सभी दिन एक जैसे हैं। 14 और 15 तारीख को आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति तथा माता जी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास उत्तम रहेगा। धन आने का भी योग है। व्यापार अच्छा चलेगा। भाई बहनों के साथ थोड़ा तनाव हो सकता है। शत्रु शांत रहेंगे। अगर आप बहुत प्रयास करेंगे तो आप उनको समाप्त कर सकते हैं। भाग्य से मामूली सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपके माता-पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 18 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए मददगार है। 14 और 15 तारीख को आपको अपने भाई बहनों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह बुद्ध का गोचर आपकी ही राशि में है। इस कारण से आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और निखार आएगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यापार में नई योजनाओं को लागू करने के लिए यह समय बहुत उत्तम है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सावधान रहने का है। इस सप्ताह आपको अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए, भाग्य पर नहीं। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों में फल दायक है। 14 और 15 तारीख को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपको लंबी दूरी की यात्रा या बड़ी कंपनियों/कार्यों से लाभ मिलने की अच्छी संभावना है। हालांकि, खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। कानूनी या अदालती मामलों में सतर्कता बरतें। आपके आत्मविश्वास में थोड़ी कमी हो सकती है परंतु उसकी गिरने मत दें। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा। पहले से कर्ज है तो उसमें कमी आ सकती है। 16 17 और 18 तारीख ठीक-ठाक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधानी से कार्य करना है। 14 और 15 तारीख को आपका मन उदास हो सकता है। 14 और 15 तारीख को ही आपको भाग्य से विशेष मदद मिल सकती है। 14 और 15 तारीख को आपको ऐसे काम करना चाहिए जिसमें आपको भाग्य की मदद की जरूरत हो। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनकी पूजा करें। पिता का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से बढ़िया रिटर्न मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।। व्यापार में वृद्धि होगी। लाभ बढ़ेगा। कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 18 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए अनुकूल हैं। 14 और 15 तारीख को कचहरी के कार्यों में आपको मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र और नौकरी में उन्नति के योग हैं। अधिकारियों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। यदि पदोन्नति (Promotion) या नई नौकरी की तलाश में थे, तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इसके अलावा राज्य का भी आपके समर्थन प्राप्त होगा। व्यापार विस्तार के लिए भी समय अनुकूल है। इस सप्ताह 14 और 15 तारीख को आपको धन लाभ होने की विशेष उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख विशेष रूप से कार्यों के करने के लिए लाभप्रद है। 16, 17 और 18 को आपको सतर्कता के साथ कार्य करना चाहिए। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लंबी दूरी की यात्राएं फलदायी होंगी। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु परास्त नहीं हो पाएंगे। उनको पराजित करने के लिए आपको विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। इस इस सप्ताह आपको 14 और 15 तारीख को सतर्कता पूर्वक कार्य करना चाहिए, विशेष रूप से वे जो किसी संस्थान में कर्मचारी या अधिकारी हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

अचानक कोई रुका हुआ धन मिल सकता है। वाणी पर थोड़ा संयम रखें और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। रिसर्च, ज्योतिष या गुप्त विद्याओं से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतरीन है। आपके माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी संतान को भी सुख प्राप्त होगा। संतान का सहयोग आपको मिलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 18 तारीख परिणाम दायक हैं। 14 और 15 तारीख को आपको भाग्य की मदद नहीं मिल पाएगी। कृपया भाग्य के भरोसे ना रहे। अपने कर्मों पर ध्यान दें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह शुभ दिन रविवार है।

 

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted