सूचना/Information
(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)
।। वरिष्ठ पत्रकार स्मृतिशेष सर्वदमन पाठक जी की तृतीय पुण्य तिथि पर सादर स्मरण एवं श्रद्धांजलि ।।
साभार – श्री यशोवर्धन पाठक
आज श्री यशोवर्धन पाठक जी के मंझले भैया एवं भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार स्मृतिशेष सर्वदमन पाठक जी की तृतीय पुण्य तिथि है।अपने गृहनगर जबलपुर में दैनिक नवभारत, नवीन दुनिया, युगधर्म, देशबंधु, हितवाद, ज्ञानयुग प्रभात में पत्रकारिता कार्य करने के बाद उन्होंने भोपाल में दैनिक भास्कर, नयी दुनिया और जागरण में पत्रकारिता कार्य किया था।भोपाल में उन्हें पत्रकारिता की पाठशाला के रूप में संबोधित और सम्मानित किया जाता था। उन्हें पत्रकारिता कार्य के दौरान गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान और हुकुम चन्द नारद पत्रकारिता सम्मान जैसे अनेक उच्च स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया था।
श्री पाठक जी को पत्रकारिता का जूनून अपने पूज्य पिता स्व पंडित भगवती प्रसाद जी पाठक से मिला था। वे एक सुप्रसिद्ध पत्रकार और शिक्षा विद थे। उन्होंने भी 1951 में एक अखबार सही बात का संपादन और प्रकाशन किया था।
आदरणीय श्री सर्वदमन जी पाठक का जन्म 20 नवम्बर 1950 और स्वर्गवास 22 जून 2022 को हुआ था ।
पुण्य तिथि के अवसर पर सादर स्मरण के साथ विनम्र प्रणाम🌹🙏
साभार – श्री यशोवर्धन पाठक
पूर्व प्राचार्य, राज्य सहकारी प्रशिक्षण, संस्थान, जबलपुर
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈







विनम्रश्द्धांजलि शत शत नमन