☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

☆ ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ की पुस्तकें हुईं मराठी में अनुदित  – अभिनंदन ☆

सांगली, 30 अक्टूबर : जाने-माने लेखक ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ की दो पुस्तकें, “युक्तीने सुटका” और “भांडे फुटले” अब मराठी भाषा में भी उपलब्ध होंगी। इन पुस्तकों का मराठी अनुवाद श्रद्धा पाटील ने किया है।

यह एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके तहत इन पुस्तकों को महाराष्ट्र के हर जिले के ए ग्रेड के पुस्तकालय में वितरित किया जाएगा। इतना ही नहीं, ये पुस्तकें तहसील स्तर के बी, सी और डी ग्रेड के पुस्तकालयों में भी पहुंचाई जाएंगी।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा इन पुस्तकालयों को प्रतिवर्ष अनुदान दिया जाता है। ए ग्रेड के पुस्तकालयों को 4 लाख रुपये, बी ग्रेड को 3 लाख रुपये, सी ग्रेड को 2 लाख रुपये और डी ग्रेड को 1 लाख रुपये का अनुदान मिलता है।

लेखक के बारे में:
ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ हिंदी साहित्य जगत का जाना-माना नाम है। उनकी रचनाओं को पाठकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। गत वर्ष आपके एक बाल उपन्यास को चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट द्वारा सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किया गया था। मध्य प्रदेश सरकार ने श्रीहरिकृष्ण देवसरे बालासाहित्य पुरस्कार भी प्रदान किया था।

अनुवादक के बारे में:
श्रद्धा पाटील एक कुशल अनुवादक हैं जिन्होंने इन पुस्तकों का मराठी में सटीक अनुवाद किया है। आपने अभी तक बीसियों किताबों का अनुवाद किया है। जो महाराष्ट्र के विभिन्न विद्यालयों और पुस्तकालयों में पढ़ी और सराही जा रही है।

इस पहल का महत्व:
यह पहल महाराष्ट्र के पाठकों के लिए एक सौगात है। अब वे भी ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ की रचनाओं का आनंद मराठी भाषा में ले सकेंगे। साथ ही, यह राज्य केपुस्तकालयों को समृद्ध करने में भी मदद करेगा।

💐 ई- अभिव्यक्ति परिवार की ओर से श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ जी को इस विशिष्ट उप्लब्धि के लिए हार्दिक बधाई 💐

≈ श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments