☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

☆ ‘कौमी एकता साहित्य सम्मान’ से साहित्यकार श्री अरुण दुबे जी सम्मानित – अभिनंदन ☆

सागर। प्रति वर्षानुसार शहर की ईद दीपावली मिलन समारोह समिति के तत्वाधान में आयोजित एक भव्य समारोह में शहर के नामी शाइर श्री अरुण कुमार दुबे जी एवं कवि श्री कैलाश तिवारी ‘विकल’ जी को उनके द्वारा प्रदत्त साहित्यिक सेवाओं के लिए श्री शैलेश केसरवानी जी, राम सरोज ग्रुप एवं आयोजन समिति के श्री सुनील पटेल जी, राधे श्याम भवन, शाइर श्री अशोक मज़ाज़ जी द्वारा स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल एवं नगद राशि भेंट कर ‘कौमी एकता साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र का वचन श्री आशीष ज्योतिषी जी ने किया।

इस अवसर पर श्री शैलेश केसरवानी जी ने कहा कि- “श्री अरुण दुबे जी (पूर्व डी. एस. पी) लम्बी पुलिस सेवा कर अब साहित्य सेवा में लगे हैं। यह सुखद आश्चर्य की बात है कि उनकी ग़ज़ल में समाज की समस्याएं, आम आदमी की पीड़ा एवं सर्वहारा वर्ग की पीड़ा का अनोखा संगम दिखता है।”

श्री अरुण दुबे जी ने अपनी यह उपलब्धि अपने उस्ताद जनाब मायूस सागरी जी,  जनाब सिराज सागरी जी एवं श्री गजाधर सागर जी को समर्पित किया है। समारोह में शहर के साहित्यकार बन्धुओं, समाज सेवियों एवं जन प्रतिनिधियों ने शामिल होकर गरिमा प्रदान की एवं दोनों सम्मानित साहित्यकारों को बधाई दी।

💐 ई- अभिव्यक्ति परिवार की ओर से श्री अरुण दुबे जी को इस विशिष्ट उप्लब्धि के लिए हार्दिक बधाई 💐

≈ श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments