☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

☆ डॉ कुँवर प्रेमिल जी को प्रदेश स्तरीय – लघुकथा रत्न सम्मान – अभिनंदन ☆

क्षितिज संस्था द्वारा वर्ष 2023 के सम्मान घोषित

इंदौर | वर्ष 7983 से लघुकथा विधा के संवर्धन के लिए कार्यरत साहित्यिक संस्था क्षितिज के द्वारा वर्ष 2023 के लिए सम्मान घोषित कर दिए गए हैं।

डॉ. उमेश महादोषी (बरेली, उत्तर प्रदेश) को क्षितिज लघुकथा शिखर सम्मान 2023, डॉ. सत्यवीर मानव (हुड्डा, नारनौल, हरियाणा) को (क्षितिज लघुकथा समालोचना  सम्मान 2023, प्रदेश स्तरीय क्षितिज लघुकथा समग्र सम्मान 2023 श्री पवन जैन एवं श्रीमती मधु जैन (जबलपुर), क्षितिज लघुकथा नवलेखन सम्मान 2023 श्री विजय जोशी शीतांशु (महेश्वर) को 29 अक्टूबर 2023 को होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे।

प्रदेश स्तर पर सर्वश्री कुंवर प्रेमिल, जबलपुर, हनुमान प्रसाद मिश्र अयोध्या, प्रभाकर शर्मा उज्जैन, आर एस माथुर इंदौर को लघुकथा रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त देश/ प्रदेश के कुछ प्रमुख साहित्यकारों को उनके साहित्यिक अवदान के लिए भी सम्मानित किया जाएगा।

🌹 ई-अभिव्यक्ति परिवार की ओर से डॉ कुंवर प्रेमिल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌹

 ≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments