☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

🌹 व्यंग्यम् की व्यंग्य रचना पाठ गोष्ठी संपन्न 🌹

व्यंग्यम् जबलपुर की मासिक रचना पाठ गोष्टी की 63वीं (तिरेसठवीं) कड़ी सोमवार दिनांक 12 दिसम्बर 2022 को पर्ल सुकून होटल यादव कालोनी में आयोजित हुई.

व्यंग्यम गोष्ठी के विशिष्ट अतिथि श्री अशोक व्यास जी, (भोपाल) और अध्यक्षता डाँ.कुंदन सिंह परिहार जी ने की. व्यंग्यम् मासिक व्यंग्य रचना पाठ गोष्ठी में सर्वश्री यशोवर्धन पाठक जी ने “जाके पैर न पड़े बिवाई’, दिनेश अवस्थी जी ने ‘अमर बाबू उठ खड़े हुए’, डाँ.विजय तिवारी किसलय ने “नुकसान’, ओ पी सैनी जी  ने ‘रियलिटी शो’, जयप्रकाश पाण्डेय जी ने “खंभों पर सवार लोकतंत्र”, प्रतुल श्रीवास्तव जी  ने “धक्का-मुक्की”, रमाकांत ताम्रकार जी ने “महामहिम और हरिशंकर परसाई”, अभिमन्यु जैन जी ने ” सिंगल प्वाइंट कनेक्शन”, सुरेश मिश्र ‘विचित्र’ जी ने “मैं कुछ सोच रहा हूंँ”, रमेश सैनी जी ने “फेसबुक नामुरीद”, अशोक व्यास जी,  (भोपाल ) ने “प्रमाण पत्र बांटने वाला” तथा डाँ. कुंदन सिंह परिहार जी ने “स्वर्ग में कुपात्र” रचनाओं का पाठ किया.

व्यंग्यम् गोष्ठी का संचालन रमेश सैनी जी ,आभार प्रदर्शन यशोवर्धन पाठक जी और जयप्रकाश पाण्डेय जी ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया.

साभार – श्री जय प्रकाश पाण्डेय

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments