☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

श्री कमलेश भारतीय

🌹 श्री कमलेश भारतीय जी को साहित्य रत्न सम्मान – अभिनंदन 🌹

साहित्यकार व हरियाणा ग्रंथ अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कमलेश भारतीय को नोएडा में आयोजित मरवाहा लिटरेरी फेस्टिवल में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्य रत्न सम्मान प्रदान किया गया । श्री कमलेश भारतीय को यह सम्मान मरवाहा स्टुडियो व फिल्ममेकर्स व पत्रकारिता संस्थान के संचालक श्री संदीप मरवाहा ने प्रदान किया ।

श्री कमलेश भारतीय मूलत : पंजाब के नवांशहर के रहने वाले हैं पर पिछले सत्ताइस वर्षों से हिसार मे रह रहे हैं । श्री कमलेश भारतीय जी  को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के हाथों श्रेष्ठ कृति सम्मान, हरियाणा साहित्य अकादमी से श्रेष्ठ पत्रकारिता सम्मान और पंजाब के भाषा विभाग से वर्ष की सर्वोत्तम कथा कृति सम्मान सहित अनेक सम्मान मिल चुके हैं।

💐 ई- अभिव्यक्ति परिवार की ओर से श्री कमलेश भारतीय जी को इस विशिष्ट सम्मान के लिए हार्दिक बधाई 💐

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments