सूचनाएँ/Information 

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

? श्री सुरेश पटवा द्वारा रचित ‘सुरमयी लता’ और ‘प्रेमार्थ’ पुस्तकों का भव्य लोकार्पण संपन्न ?

भोपाल, दुष्यंत स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय में भोपाल के लेखक श्री सुरेश पटवा जी की लता मंगेशकर पर “सुरमयी लता” और कहानी संग्रह “प्रेमार्थ” पुस्तकों का लोकार्पण 29.09.2022 दिन गुरुवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर विकास दवे, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी, संस्कृति विभाग के निदेशक ने की और मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध नाट्यकर्मी राजीव वर्मा उपस्थित रहे। कुमार सुरेश व्यंगकार सारस्वत अतिथि के रूप में मौजूद थे।

इस अवसर पर प्रसिद्ध संगीतज्ञ उल्हास तेलंग ने सुरमयी लता पुस्तक और वरिष्ठ साहित्यकार घनश्याम सक्सेना ने प्रेमार्थ कहानी संग्रह की समीक्षा प्रस्तुत की।

डॉक्टर विकास दवे जी  ने कहा कि- लता दीदी विलक्षण व्यक्तित्व थीं जिन्हें ईश्वर ने सरस्वती पुत्री रूप में सिरजा था। प्रेम के अनेकों रूपों को प्रेमार्थ पुस्तक में संजोया गया है।

राजीव वर्मा जी  ने उपस्थित साहित्यकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि- पटवा जी का लेखन उत्कृष्ट कोटि का है जो पाठक को बांध कर रखता है। कुमार सुरेश जी ने पटवा जी के लेखन की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए उसे मौलिक लेखन बताया।

संग्रहालय के निदेशक राजुरकर राज जी ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। आभार प्रदर्शन अशोक धमेनिया जी ने किया। कार्यक्रम का सुचारु संचालन गोकुल सोनी जी  ने किया। डॉक्टर मोहन तिवारी आनंद जी , बिहारी लाल सोनी अनुज जी एवं अन्य साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

💐 ई- अभिव्यक्ति परिवार की और से श्री सुरेश पटवा जी का हार्दिक अभिनंदन 💐

≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments