श्री राकेश कुमार

(श्री राकेश कुमार जी भारतीय स्टेट बैंक से 37 वर्ष सेवा के उपरांत वरिष्ठ अधिकारी के पद पर मुंबई से 2016 में सेवानिवृत। बैंक की सेवा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विभिन्न शहरों और वहाँ  की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। उनके आत्मकथ्य स्वरुप – “संभवतः मेरी रचनाएँ मेरी स्मृतियों और अनुभवों का लेखा जोखा है।” ज प्रस्तुत है नवीन आलेख की शृंखला – “ परदेश ” की प्रथम कड़ी।)

☆ आलेख ☆ परदेश – भाग – 1 ☆ श्री राकेश कुमार ☆

पराए देश अमेरिका जिसको बोलचाल की भाषा में यू एस कहा जाने लगा है,के तीसरे बड़े शहर शिकागो पहुंचे तो विमानतल पर बाहर जाने वालों की करीब एक मील की लंबी कतार थी।                

हमें मुम्बई के लाल बाग के राजा” गणपति” दर्शन की याद आ गई। वहां भी भीड़ नियंत्रण करने के लिया जिकजैक करके थोड़े स्थान में भीड़ की व्यवस्था बनाई जाती हैं। यहां प्रतिदिन दो हज़ार पांच सौ से अधिक विमानों का आगमन /प्रस्थान होता हैं।

इमिग्रेशन के लिए ढेर सारे केबिन हैं, इसलिए अधिक समय नहीं लगा। फोटू खींच और कुछ प्रश्न पूछ कर अपना सामान समेट कर सकुशल बाहर आ गए। विमानतल पर अपना सामान खोजना भी थोड़ा कठिन होता है।  श्रीमतीजी ने सभी सूटकेस पर लाल रंग के रिब्बन बांध दिए थे, परंतु बहुत सारे अन्य सूटकेस पर भी लाल रंग के रिब्बन थे।स्कूल के दिनों में रिब्बन के रंग से पहचान हो जाती की लड़कियां किस स्कूल की हैं।

सुना है, कभी कभी वीज़ा होते हुए भी अमेरिका में विमानतल से ही यात्री को उसके देश की रवानगी कर दी जाती हैं।

बचपन में जब उजूल फिजूल बातें करते थे, तो घर के बुजुर्ग कहा करते थे, इसको शिकागो भेज दो, इसका दिमाग़ ठीक नहीं हैं। यहां का पागल खाना प्रसिद्ध था, जैसा हमारे देश में आगरा शहर का है।

जब बड़े हुए और  विवेकानंद जी के बारे में जाना तो पता चला था, उनका धर्म संसद में दिया गया ऐतिहासिक भाषण भी शिकागो में ही दिया गया था। आने वाले दिनों में यहां की और जानकारियां उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे।

© श्री राकेश कुमार

संपर्क –  B  508 शिवज्ञान एनक्लेव, निर्माण नगर AB ब्लॉक, जयपुर-302 019 (राजस्थान) 

मोबाईल 9920832096

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments