श्री हेमंत तारे
श्री हेमन्त तारे जी भारतीय स्टेट बैंक से वर्ष 2014 में सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्ति उपरान्त अपने उर्दू भाषा से प्रेम को जी रहे हैं। विगत 10 वर्षों से उर्दू अदब की ख़िदमत आपका प्रिय शग़ल है। यदा- कदा हिन्दी भाषा की अतुकांत कविता के माध्यम से भी अपनी संवेदनाएँ व्यक्त किया करते हैं। “जो सीखा अब तक, चंद कविताएं चंद अशआर” शीर्षक से आपका एक काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुका है। आज प्रस्तुत है आपकी एक कविता – वो इन दिनों गुमसुम सा है…।)
वो इन दिनों गुमसुम सा है… ☆ श्री हेमंत तारे ☆
☆
मैं खुद से बेखबर हूँ, इबादत करूं तो क्या
रोजा नमाज़ और दीन का असरे हयात क्या
*
मेरा खुदा मुहब्बत, इंसानियत और सादगी
बेगाना-ए-अलम हूँ, वो काफ़िर कहे तो क्या
*
वो इन दिनों गुमसुम सा है रूठा हुआ भी है
मौसम सुहाना, हर खुशी चारों तरफ तो क्या
*
कुछ लोग दग़ा देंगे, ये तिजारत का उसूल है
मलाल करना छोड़िए, ख़सारा हुआ तो क्या
*
वाल्देन का एहितराम, जो कभी न कर सका
गैरों की खिदमत रात- दिन करता रहे तो क्या
*
सदाक़त की राह “हेमंत” कभी भी न छोडना
ख़ार मिलते रहेंगे तुझको ग़ुल ना मिले तो क्या
☆
© श्री हेमंत तारे
मो. 8989792935
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






बेहतरीन सोच एवं गजल , बधाई सर