श्री राजेन्द्र तिवारी

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी जबलपुर से श्री राजेंद्र तिवारी जी का स्वागत। इंडियन एयरफोर्स में अपनी सेवाएं देने के पश्चात मध्य प्रदेश पुलिस में विभिन्न स्थानों पर थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए समाज कल्याण तथा देशभक्ति जनसेवा के कार्य को चरितार्थ किया। कादम्बरी साहित्य सम्मान सहित कई विशेष सम्मान एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित, आकाशवाणी और दूरदर्शन द्वारा वार्ताएं प्रसारित। हॉकी में स्पेन के विरुद्ध भारत का प्रतिनिधित्व तथा कई सम्मानित टूर्नामेंट में भाग लिया। सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहा। हम आपकी रचनाएँ समय समय पर अपने पाठकों के साथ साझा करते रहेंगे। आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण कविता ‘जिंदगी…‘।)

☆ कविता – जिंदगी… ☆ श्री राजेन्द्र तिवारी ☆

☆

मिलने पर जिंदगी से,

पूछे थे कुछ सवाल,

कुछ तो बहुत सरल थे,

कुछ में था बहुत बवाल,

*

मिलती तो सबको है,

कुछ की गुजरती है,

किसी को याद रहती है,

किसी को बिसरती है,

*

बोली मैं तो सरल हूं,

यूं ही तो रहती हूं,

किसी की गुजरती है,

किसी की कटती हूं,

*

जिंदगी को काटने का,

अपना अपना जरिया है,

जिंदगी को देखने का,

अपना ही नजरिया है,

*

मैने पूछा हर बार ही,

क्यों प्रश्न पूछती अगले,

उसने कहा,मैं जिंदगी हूं,

जीना सिखा रही हूं पगले,

☆

© श्री राजेन्द्र तिवारी  

संपर्क – 70, रामेश्वरम कॉलोनी, विजय नगर, जबलपुर

मो  9425391435

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted