श्री हेमंत तारे
श्री हेमन्त तारे जी भारतीय स्टेट बैंक से वर्ष 2014 में सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्ति उपरान्त अपने उर्दू भाषा से प्रेम को जी रहे हैं। विगत 10 वर्षों से उर्दू अदब की ख़िदमत आपका प्रिय शग़ल है। यदा- कदा हिन्दी भाषा की अतुकांत कविता के माध्यम से भी अपनी संवेदनाएँ व्यक्त किया करते हैं। “जो सीखा अब तक, चंद कविताएं चंद अशआर” शीर्षक से आपका एक काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुका है। आज प्रस्तुत है आपकी एक ग़ज़ल – मेरे बच्चे अब बड़े हो गये है…।)
मेरे बच्चे अब बड़े हो गये है… ☆ श्री हेमंत तारे ☆
☆
आहट जब भी आती है उन के पंखो की
चाल सही हो उठती है दिल धडकने की
*
दिल के बाग़ीचे में चमन खिल जाता है
उनकी हर उडान, ताबीर है मेरे ख़्वाबों की
*
उडने देता हूँ इन परिंदो को रंगीन फ़ज़ाओं में
वो ही तो नायाब कमाई है मेरे ख़ून पसीने की
*
माना के वक्त ने मेरे बालों में चांदी भर दी
ख़ुश हूँ, कर पाया अच्छी तरबीयत उन की
*
पास बुक मे जुड रहे है रुपये महिना दर महिना
क़ाबिल है बहुत वो, पर करता हूँ फिक्र उन की
*
अब हर ग़मो खार से मैं बेगाना हो चला हूँ
फ़क़त ऐक ख़्वाहिश है, सलामती उन की
*
मेरे बच्चे अब बड़े हो गये है
☆
© श्री हेमंत तारे
मो. 8989792935
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈







👏👏
बहुत ही सुंदर अभिव्यक्ति सर, बधाई हो