श्री हेमंत तारे 

श्री हेमन्त तारे जी भारतीय स्टेट बैंक से वर्ष 2014 में सहायक महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्ति उपरान्त अपने उर्दू भाषा से प्रेम को जी रहे हैं। विगत 10 वर्षों से उर्दू अदब की ख़िदमत आपका प्रिय शग़ल है। यदा- कदा हिन्दी भाषा की अतुकांत कविता के माध्यम से भी अपनी संवेदनाएँ व्यक्त किया करते हैं। “जो सीखा अब तक,  चंद कविताएं चंद अशआर”  शीर्षक से आपका एक काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुका है। आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण कविता – यादों की जुगाली, और बहुत कुछ…।)

✍ यादों की जुगाली, और बहुत कुछ… ☆ श्री हेमंत तारे  ☆

☆

कृतज्ञ हूँ, मैं

उस सेतु का

जिस पर हो सवार करता हूँ मैं,

यात्रा मुफ्त

इस छोर से

उस छोर

अमूमन,  रोज ही ।

 

इस छोर बसता है आज

तो उस छोर

बीता हुआ कल  ।

 

इस छोर से

उस छोर की चहलकदमी करते करते

न जाने कब, सीख लिया मैंने

देखना

वो धुंधली सी सड़क भी

जिसके उस छोर

बसता है, 

आने वाला कल ।

 

कृतज्ञ हूँ,  मैं

उसी सेतु का ।

☆

(एहतिमाम = व्यवस्था, सिम्त = तरफ, सुकूँ = शांति, एज़ाज़ = सम्मान , शै = वस्तु, सुर्खियां = headlines, आश्ना = मित्र, मसरूफियत = व्यस्तता)

© श्री हेमंत तारे

मो.  8989792935

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted