मिर्ज़ा अज़ीज़ बेग

?  कविता – आने वाले समय की कहानी… ? मिर्ज़ा अज़ीज़ बेग ☆

युग युग बीते

वो ऊपर जाती सीढ़ियां

कभी खत्म ही नहीं होतीं

जैसे किसी पिरामिड पर हो

चट्टानों को लेकर चढ़ना

और, जिस्म पर हमेशा

समय के हंटर का चलना

एक समय उभरेगा

प्रयासों के स्मारक बन जाएंगे

लेकिन पीढ़ियों को फुरसत नहीं होगी

कभी पलकों में दो आंसू लिये

यहाँ भ्रमण करने की

ये भी एक युग बन कर बीत जाएगा

फर्श से अर्श तक की चढ़ाई का

फिर कोई इतिहास क्यों बने

जैसे बीते अध्यायों पर

अब कोई लकीरें, आकृतियां

उकेरे जाने का सिलसिला,

समाप्तप्राय हो चला है…!!!!!

© मिर्ज़ा अज़ीज़ बेग

संपर्क – बिलासपुर (छ ग) मो नं 8319743682

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted