श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है आपके “मनोज के दोहे”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # 155 – सजल – एक-एक कर बिछुड़े अपने ☆

☆

पानी जब हो कुनकुना, तभी नहाते रोज।

काँप रहा तन ठंड से, प्राण प्रिये दे भोज।।

* 

धूप सुहानी लग रही, शरद शिशिर ऋतु मास।

बैठे कंबल ओढ़ कर, गरम चाय की आस।।

* 

नर्म दूब में खेलतीं, रोज सुबह की बूँद।

सूरज की किरणें उन्हें, सिखा रहीं हैं कूँद।।

 *

ठिठुरन बढ़ती जा रही, ज्यों-ज्यों बढ़ती रात।

खुला हुआ आकाश चल, मिल-जुल करते बात।।

 *

सूरज की अठखेलियाँ, दिन में करे बवाल।

शीत लहर का आगमन, तन-मन है बेहाल।

☆

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted