श्री श्याम खापर्डे

(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “बारिश का मौसम…”।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # 222 ☆

☆ # “बारिश का मौसम…” # ☆

☆

बारिश का मौसम यह रिमझिम फुहारें

चले आओ अब तुम यह दिल पुकारे

*

छाई हुई है काली घटाएं

ठंडी ठंडी बह रही है हवाएं

मदहोश कर रही है चारों दिशाएं

तन मन में अपने अगन है लगाएं

आ भी जाओ हम हैं प्रेमी तुम्हारे

बारिश का मौसम यह रिमझिम फुहारें

**

हवाओं में लहराता तुम्हारा यह आंचल

दीवाना बना है यह आवारा बादल

बिजली की तड़प कर रही है पागल

जरा संभलना कहीं बह ना जाए काजल

तुम्हारे बिना कैसे यह मौसम गुजारें

बारिश का मौसम यह रिमझिम फुहारें

**

तुम्हें छूकर मचल रहा है बारिश का पानी

जमाने से कह रहा है हम दोनों की कहानी

मैं हूं दीवाना और तुम हो दीवानी

भिगते हुए बीत जाए यह जिंदगानी

अब प्रेम का नशा हम कैसे उतारे

बारिश का मौसम यह रिमझिम फुहारें

☆

© श्याम खापर्डे 

फ्लेट न – 402, मैत्री अपार्टमेंट, फेज – बी, रिसाली, दुर्ग ( छत्तीसगढ़) मो  9425592588

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’  ≈

Please share your Post !

Shares
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Unpathak
0

Very nice poetry on rainy season…👌😀🙏