श्री एस के कपूर “श्री हंस”
☆ “श्री हंस” साहित्य # 164 ☆
☆ मुक्तक – ।। प्रभु हमारे दाता सतबुद्धि सबको दिजिए ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆
☆
=1=
प्रभु हमारे दाता कृपा अवश्य कर दीजिए।
मन में हमारे प्यार और स्नेह भर दीजिए।।
भावना और संवेदना हो बस तन-मन में।
सौहार्द अपनत्व भरा कर हर घर दीजिए।।
=2=
अंहकार का भाव मन में नहीं आए कभी।
मिल जुल कर साथ-साथ रहें हम सभी।।
वसुधैव कुटुंबकम् भाव हो मन के भीतर।
सुख और शांति की धारा भी बहेगी तभी।।
=3=
सहयोग और सदभावना सबमें जमा लाए।
हर व्यक्तिअपने हिस्से का जरूर कमा पाए।।
सरोकार समरसता हो कण-कण में समाई।
रिश्तों की गर्माहट हर किसी में समा जाए।।
☆
© एस के कपूर “श्री हंस”
बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब – 9897071046, 8218685464
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





