डॉ भावना शुक्ल
(डॉ भावना शुक्ल जी (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के दोहे – विवाह।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 283 – साहित्य निकुंज ☆
☆ भावना के दोहे – विवाह ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆
☆
धूम मचाने आ रहे, तुझे बधाई आज।
शादी तेरी हो रही, बजता उत्सव साज।।
*
हम तो गाते आ रहे, जीवन का हर राग।
मना रहे उत्सव सभी, पिया मिलन का भाग।।
*
फूल सजे हैं राह में, होता तुम पर नाज।
मिलने तुमसे आ गए, मनता उत्सव आज।।
*
रंगोली द्वारे सजी, मन में उठी उमंग।
बाजे गाजे बज रहे, है उत्सव का रंग।।
☆
© डॉ भावना शुक्ल
सहसंपादक… प्राची
प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120, नोएडा (यू.पी )- 201307
मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




