श्री एस के कपूर “श्री हंस”
☆ “श्री हंस” साहित्य # 166 ☆
☆ मुक्तक – ।। जीवन गणित, बबूल पर आम लगता नहीं है ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆
☆
=1=
वही सबको काटना है।
अच्छे बुरे कर्म सबको ही बांटना है।।
प्रभु की नजर है तेरे हर काम पर।
तुझको ही कर्म – कुकर्म छांटना है।।
=2=
बबूल के पेड़ पर आम लगता नहीं है।
वही करो तुम जो कि चलता सही है।।
जैसी करनी वैसी ही भरनी होती सदा।
फल-कुफल वैसा ही मिलता यहीं है।।
=3=
जान लो प्रभु की लाठी बेअवाज होती है।
जब पड़ती तो कोई आवाज नहीं होती है।।
ईश्वर रखता तेरे हर काम का हिसाब।
उसकी दी हर सजा लाईलाज होती है।।
=4=
विधि का विधान तो सबको ही भरना है।
शपथ ले हर कोई कि गलत नहीं करना है।।
यही अच्छा कि समय से चेत जाए आदमी।
मान ले कि परमात्मा से जरूर डरना है।।
=5=
खाली हाथ आया और खाली हाथ जाना है।
चलता नहीं यहां पर तो कोई भी बहाना है।।
पल भर में उड़ जाते हैं यह प्राण पखेरू।
वक्त से डरो जाता खाली नहीं कोई निशाना है।।
☆
© एस के कपूर “श्री हंस”
बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब – 9897071046, 8218685464




