श्री एस के कपूर “श्री हंस”
☆ “श्री हंस” साहित्य # 168 ☆
☆ गीत – ।। हर महिला को हरियाली तीज पर गर्व है।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆
☆
सखी आ गया हमारा सावन माह का पर्व है।
हर महिला को हरियाली तीज पर गर्व है।।
****
झूला झूल रही हर एक नारी हर एक गाँव में।
लटक रहें हैं झूले ही झूले पेड़ों की छाँव में।।
चमक रहा हर महिला हाथों में मेंहदी का पर्व है।
हर महिला को हरियाली तीज पर गर्व है।।
***
नाच और गाना हर महिला गा रही मंगल गीत।
धूम मची चहुं ओर मन रही हर छोर तीज ही तीज।।
बन रहे पकवान हर घर में जो सबके प्रिय सर्व हैं।
हर महिला को हरियाली तीज पर गर्व है।।
*****
हरी साड़ी और हरी चूड़ियां बज रही हैं खन-खन।
बज रही पायल पैरों में आ रही आवाज छान-छन।।
हर महिला के मुखमंडल पर छाया श्रृंगार का दर्प है।
हर महिला को हरियाली तीज पर गर्व है।।
☆
© एस के कपूर “श्री हंस”
बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब – 9897071046, 8218685464





