डॉ भावना शुक्ल
(डॉ भावना शुक्ल जी (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के मुक्तक।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 286 – साहित्य निकुंज ☆
☆ भावना के मुक्तक ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆
☆
तुम्हारे प्यार का किस्सा हमें जीना सिखाता है।
इशारों ही इशारों में हमें सब कुछ बताता है।
तुम्हारी याद घेरे दिल को दिन रात तन्हाई।
हमेशा दिल में तेरे प्यार का इजहार रहता है।
**
तुम्हारे दिल की धड़कन ही हमारे नाम धड़कती है।
तेरे ख्वाबों की परछाई मुझे हरदम झलकती है
तेरा मेरा रिश्ता तो बसे सांसों की सरगम है।
तू जो सोचे वही सोचूं तू हरदम तो चहकती है।
**
पिया तेरे बिना जीना ये जीना ही नहीं लगता।
सावन का महीना है ये सावन ही नहीं लगता।
तुम्हारी याद आती है हमें दिन रात बैचैनी।
तेरा आना मेरा मिलना मुश्किल तो नहीं लगता।।
☆
© डॉ भावना शुक्ल
सहसंपादक… प्राची
प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120, नोएडा (यू.पी )- 201307
मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





