श्री श्याम खापर्डे
(श्री श्याम खापर्डे जी भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं। आप प्रत्येक सोमवार पढ़ सकते हैं साप्ताहिक स्तम्भ – क्या बात है श्याम जी । आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “सनक…” ।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ क्या बात है श्याम जी # 227 ☆
☆ # “सनक…” # ☆
☆
नफरत में कितना जहर भरा है
पीठ पर जख्म अभी भी हरा है
वह शख्स कितना बेबस डरा है
वह जिंदा है अभी नहीं मरा है
*
उसे बुनियादी सवालों ने घेरा है
कैसे अवैध उसका यह डेरा है
उसके आंखों के आगे अंधेरा है
किससे कहे कि यह आशियाना मेरा है
*
रात के अंधेरे में सितम ढ़ाते हैं
तन और मन दोनों को तड़पाते हैं
मानवता को तार तार कर जाते हैं
बर्बरता की हद पार कर जाते हैं
*
वह कहां से लाये कागज अपने होने का
वह कहां से ले प्रमाण हक जताने का
कहते हैं कागज पत्र तो झूठा है
वह निशाना बन गया है जालिम जमाने का
*
जुल्म सहकर भी अभी तक जिंदा है
कई वर्षों से यहां का बाशिंदा है
कट्टरता की भेंट चढ़ गया है वह
लोकतंत्र कटघरे में शर्मिंदा है /
☆
© श्याम खापर्डे
फ्लेट न – 402, मैत्री अपार्टमेंट, फेज – बी, रिसाली, दुर्ग ( छत्तीसगढ़) मो 9425592588
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






