श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

(संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं अग्रज साहित्यकार श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव जी  के गीत, नवगीत एवं अनुगीत अपनी मौलिकता के लिए सुप्रसिद्ध हैं। आप प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक स्तम्भ  “जय  प्रकाश के नवगीत ”  के अंतर्गत नवगीत आत्मसात कर सकते हैं।  आज प्रस्तुत है आपका एक भावप्रवण एवं विचारणीय रचना  “ज़रूरी है… ” ।)       

✍ जय प्रकाश के नवगीत # ११४ ☆ ज़रूरी है… ☆ श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ☆

☆

क्या ज़रूरी है यही कहना ज़रूरी है

आदमी का आदमी रहना ज़रूरी है ।

*

बाँध कर क्यों बाँध रोकी है नदी

नदी का विस्तार से बहना ज़रूरी है ।

*

आइना टूटा कि टुकड़ों में बँटा चेहरा

टूटने का दर्द भी सहना ज़रूरी है ।

*

गुथ्थियाँ मन की अभी सुलझी कहाँ हैं

उलझनों का साथ भी रहना ज़रूरी है ।

*

क्यों करें तक़दीर से शिकवा-गिला

ज़िंदगी का एक दिन ढहना ज़रूरी है ।

***

© श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव

सम्पर्क : आई.सी. 5, सैनिक सोसायटी शक्ति नगर, जबलपुर, (म.प्र.)

मो.07869193927,

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted