सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(संस्कारधानी जबलपुर की सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ ‘जी सेवा निवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डिविजनल विजिलेंस कमेटी जबलपुर की पूर्व चेअर पर्सन हैं। आपकी प्रकाशित पुस्तकों में पंचतंत्र में नारी, पंख पसारे पंछी, निहिरा (गीत संग्रह) एहसास के मोती, ख़याल -ए-मीना (ग़ज़ल संग्रह), मीना के सवैया (सवैया संग्रह) नैनिका (कुण्डलिया संग्रह) हैं। आप कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित हैं। आप प्रत्येक शुक्रवार सुश्री मीना भट्ट सिद्धार्थ जी की अप्रतिम रचनाओं को उनके साप्ताहिक स्तम्भ – रचना संसार के अंतर्गत आत्मसात कर सकेंगे। आज इस कड़ी में प्रस्तुत है आपकी एक अप्रतिम गीत – मृगनयनी…।

? रचना संसार # ६२ – गीत – मृगनयनी…  ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ? ?

☆

गोरी  करती वार हृदय पर,

नयना  तिरछे लगें कटार।

डूबें सदा प्रेम में हम तो,

सजनी  कर लो आँखें चार।।

*

मंजु मनोहर मृगनयनी तुम,

मिसरी  जैसे मीठे  बोल।

तन-मन को सम्मोहित करती,

कंचन  काया  प्रिय अनमोल।।

मनभावन मकरंद प्रेम की,

हो मधुमास सुमन कचनार।

*

सम्मोहित करती अनंग को,

रूपमती रति होती दंग।

चन्द्रमुखी मुख कुन्तल फैले,

सहज समर्पण करते अंग।।

शकुंतला सम चंचल यौवन,

अद्भुत नख-शिख का शृंगार।

*

प्रिया प्रणय आमंत्रण देती,

होंठो  की  मादक मुस्कान।

सुर्ख कपोलों पर घूघँट भी,

लाज प्रियतमा की पहचान।।

आलिंगन को तरस रहे प्रिय,

स्वप्न करो मधुरिम साकार।

☆

© सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश)

संपर्क –1308 कृष्णा हाइट्स, ग्वारीघाट रोड़, जबलपुर (म:प्र:) पिन – 482008 मो नं – 9424669722, वाट्सएप – 7974160268

ई मेल नं- meenabhatt18547@gmail.com, mbhatt.judge@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted