श्री एस के कपूर “श्री हंस”

 

☆ “श्री हंस” साहित्य # १७२ ☆

☆ गीत – ।। याद रखें हमारे बुजुर्ग बहुत ही धनवान होते हैं ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

।वरिष्ठ नागरिक दिवस 21अगस्त केअवसर पर।

☆

याद रखें हमारे बुजुर्ग बहुत ही धनवान होते हैं।

बुजुर्ग अनुभव और संस्कारों की खान होते हैं।।

***

बुजुर्ग बूढ़े नहीं वरिष्ठ   नागरिक कहलाए जाते हैं।

वृद्धजनों में दुनियादारी निर्वहन गुण पाए जाते हैं।।

उनके महत्व को पहचानोउनके कुछअरमान होते हैं।

याद रखें हमारे बुजुर्ग बहुत ही धनवान होते हैं।।

****

वरिष्ठ जन के पास   सामाजिक खजाना होता है।

होते बाल सफेद परंतु देखा  सारा जमाना होता है।।

सीखो उनसे जरूर विचार उनके आलिशान होते हैं।

याद रखें हमारे बुजुर्ग बहुत ही धनवान होते हैं।।

***

जिन परिवारों में बड़े बुजुर्गों का   साया होता है।

वहां पर सुख शांति संस्कार सदा छाया होता है।।

हर विपत्ति में सिद्ध बड़े बुजुर्ग ही समाधान होते हैं।

याद रखें हमारे बुजुर्ग बहुत ही धनवान होते हैं।।

☆

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted